{"_id":"25-42145","slug":"Lalitpur-42145-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली अवरुद्ध, सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली अवरुद्ध, सड़कों पर बह रहा पानी
Lalitpur
Updated Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे पुल से नेहरू नगर को जाने वाले मुख्य मार्ग की नाली अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। वार्ड नंबर चार व छह के मुहल्लेवासी परेशान हैं। नागरिकों ने नगर पालिका से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
रेलवे के पुराने फुटओवर ब्रिज से नेहरू नगर वार्ड नंबर चार व छह को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित दोनों ओर की नालियां अवरुद्ध हो गईं हैं, इस कारण पानी निकलना बंद हो गया है। मुहल्ले से निकली इन नालियों में कालोनी के साथ अन्य मुहल्लों का पानी बहता है। लेकिन, रेलवे कालोनी के पास सिल्ट जमा होने के कारण नगर पालिका भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, इसका खामियाजा मुहल्लेवासियों को उठाना पड़ रहा है। मुख्य सड़क होने के कारण यहां से देवगढ़ रोड, सिंहवाहिनी माता मंदिर, मस्जिद वाली गली, सिद्दन सहित दूसरी कालोनियों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पानी भरा होने से पैदल राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। कई बार तो दोपहिया या चार पहिया वाहनों के टायरों से उछले कीचड़ से लोगों के बीच तू-तू मैं मैं हो जाती है। मुहल्लेवासियों ने रेलवे कालोनी की अवरुद्ध नालियों की सिल्ट हटवाने की मांग की है।