{"_id":"25-29218","slug":"Lalitpur-29218-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरीवालों को लूटा, जबरन शराब पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरीवालों को लूटा, जबरन शराब पिलाई
Lalitpur
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ग्रामीण इलाकाें में दबंगों का कहर छोटे -छोटे व्यापरियों पर टूट रहा है। सोमवार को जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौसा व कचनौंदा में दो फेरीवालों के साथ न सिर्फ लूटपाट की गई, बल्कि एक फेरीवाले को दबंगों ने जबरन शराब भी पिला दी। दबंगई के शिकार भुक्तभोगियों ने पुलिस के आला अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
स्थानीय मुहल्ला गोविंद नगर निवासी राजू पुत्र सूरजभान एवं आजादपुरा निवासी अनिल साहू पुत्र भुजबल साहू बाइक से गांव -गांव में फेरी लगाकर गोली, बिस्कुट, टोस्ट, कुरमुरे आदि सामान बेचने का काम करते हैं। सोमवार को दोनों माल लेकर जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौसा व कचनौदा की ओर गए थे। फेरीवालों का कहना है कि रास्ते में मिले दो स्थानीय लोगाें ने उनकी गाड़ियां रोक लीं तथा दबंगई दिखाते हुए शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। इंकार करने पर आरोपियों ने राजू की जेब से बिक्री के दो हजार रुपये एवं अनिल की जेब से छह हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद राजू को जबरन शराब पिला दी और मारपीट कर गांव में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इधर, दोनों साथियों के साथ घटित इस वारदात से फेरीवालों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व ही खिरकापुरा निवासी एक फेरी वाले के साथ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विघाखेत के निकट मारपीट कर लूटपाट की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे लेनदेन का मामूली विवाद बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया था।
--
आजीविका संकट
साथियों के साथ गांव -गांव में घटित हो रही इन वारदातों से फेरी लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे व्यापारियों के समक्ष आजीविका संकट गहराने लगा है। इनका कहना है कि ग्रामीण इलाकों में दबंगई के यही हालात रहे तो वे अपने परिवार को कैसे पाल पाएंगे?