{"_id":"25-27035","slug":"Lalitpur-27035-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाल किए जाएं किसान मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाल किए जाएं किसान मित्र
Lalitpur
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कंपनीबाग में मंगलवार को किसान मित्र एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें किसान मित्रों की बहाली की मांग को जोर शोर से उठाया गया।
कंपनी बाग में किसान मित्र एसोसिएशन की आयोजित बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य सभा में इनके बहाली का आश्वासन दिया था लेकिन किसान मित्रों को अभी तक बहाल नहीं किया गया, जो दुखद है। इससे लाखों किसान मित्रों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अब प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत किसान मित्रों की बहाली की बात कर रही है। यह सरासर धोखा है। सरकार फूट डालकर संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है जो नाकाम सिद्ध होगी। जिलाध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार बेरोजगारों को एक हजार रुपए भत्ता दे रही है वहीं, दूसरी ओर किसानों के सहयोगी किसान मित्रों को केवल एक हजार रुपए का मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसान मित्र योजना को बहाल करना चाहिए। रामबगस, अखिलेश सिंह, किशन कुमार, पंचम सिंह, राजेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, रामगोपाल, नाथूराम, अजय कुमार, रामसेवक, वीरेंद्र सिंह, अशोक श्यामलाल, कालूराम, बलराम, अनिल कुमार, विष्णु प्रताप, रामानुज, काशीराम, अरविंद कुमार, सीताराम, कैलाश कुमार, राजकुमार, सूरज सिंह, हाकिम सिंह, गुलाब सिंह, रामप्रसाद, साहब सिंह, जगभान सिंह, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।