{"_id":"25-25414","slug":"Lalitpur-25414-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच बनकर तैयार सीएम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच बनकर तैयार सीएम का इंतजार
Lalitpur
Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कन्या विद्या धन व बेरोजगारों के चेक वितरण कार्यक्रम के लिए गिन्नोट बाग का मंच बनकर तैयार है। 28 सितंबर को इस मंच से मुख्यमंत्री 776 इंटर पास छात्राओं को कन्या विद्या धन एवं 3,163 बेरोजगार युवक युवतियों को भत्ते के चेक वितरित करेंगे।
जनपद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन प्रशासन जीजान से जुटा है। गत दिवस उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव श्रम शैलेष कृष्ण व माध्यमिक शिक्षा के सचिव पार्थ सेन सारथी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। इसके अतिरिक्त जनपद स्तरीय आला अधिकारी भी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक एमपी सिंह सहित अनेक अफसर चयनित बेरोजगार युवक युवतियों व विद्या धन की पात्र छात्राओं को सुविधाजनक तरीके से मंच स्थल तक पहुंचाने की तैयारियों में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को 3,163 बेरोजगार युवक युवतियों व 776 छात्राओं को बसों के माध्यम से जनपद मुख्यालय लाकर मार्डन पब्लिक स्कूल, नेहरू महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज में ठहराया गया है, अब सबको मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है।
बेरोजगारों ने जताया आक्रोश
ललितपुर। 28 सितंबर को चेक वितरण कार्यक्रम में शामिल होने को एक दिन पहले आए बेरोजगार युवक युवतियों में प्रशासन द्वारा सुविधाओं का ध्यान न रखे जाने पर आक्रोश फैल गया। माडर्न पब्लिक स्कूल, जीआईसी ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय ललितपुर में ठहरे अनेक बेरोजगार युवकों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिन भर भोजन मुहैया नहीं कराया गया। यही नहीं, रात्रि में मच्छरदानी व पंखे खराब होने के कारण मच्छरों से जूझना पड़ा। उन्होंने अफसरों पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने किया रिहर्सल
ललितपुर। मुख्यमंत्री के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर अधिकारियों ने लावलश्कर के साथ पुलिस लाइंस से हैलीपैड तक रिहर्सल किया। इस दौरान पुलिस लाइंस में मौजूद पुलिस बल को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारियां दी गईं।
रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूट पर कड़ी सुरक्षा बरती जाएगी। एलर्ट जीप आने केबाद किसी को भी मार्ग में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थलों पर तैनात किए गए पुलिस कर्मी सुबह से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे। सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी स्थल के आसपास गहनता से निरीक्षण के उपरांत मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेें। इसके बाद अधिकारी हैलीपैड पर पहुंचे। इसके पश्चात सभास्थल का भी जायजा लिया।