{"_id":"23557","slug":"Lalitpur-23557-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के नाम पर सुविधा शुल्क का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के नाम पर सुविधा शुल्क का खेल
Lalitpur
Updated Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में प्रवेश समस्या का निदान होने के स्थान पर इसकी आड़ में सुविधा शुल्क का खेल शुरू हो गया है। ऐसा ही एक शिकायती पत्र ग्राम सेमराडांग की छात्राओं ने जिलाधिकारी को दिया है।
जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि दाखिले की समस्या लगभग हर विद्यालय में है। कुछ लोगों ने इसका अनुचित लाभ उठाकर इसकी आड़ में कमाई करना शुरू कर दिया है। विशेषकर बांसी स्थित कालेज में प्रवेश की सर्वाधिक समस्या है। इसके चलते छात्र- छात्राओं की परेशानियां कम होती नहीं दिख रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रवेश दिलाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में नेहा राजा, रजनी राजा, वर्षा, अर्चना, अजय सिंह आदि शामिल रहे।