{"_id":"5b620c984f1c1bc57a8b7bb4","slug":"91533152408-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल योजना में मात्र 25 फीसदी हो सका विद्युतीकरण..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल योजना में मात्र 25 फीसदी हो सका विद्युतीकरण..
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल योजना में मात्र 25 फीसदी हो सका विद्युतीकरण
जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट, सितंबर तक होना है 199 गांव व मजरे विद्युतीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद के हर गांव में बिजली पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा शासन की मंशानुसार वर्तमान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत वर्तमान में विद्युतीकरण कराया जा रहा है। दो वर्ष में अब तक 199 ग्राम व मजरों को विद्युतीकृत करने के लक्ष्य सापेक्ष अब तक मात्र 25 फीसदी गांव व मजरे में ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो सका है, जबकि आंकड़ों के हिसाब से अब भी 75 फीसदी विद्युतीकरण का कार्य किया जाना बाका है, जबकि यह कार्य इसी वर्ष सितंबर के अंत तक पूरा किया जाना है।
जनपद में हर घर बिजली पहुंचाने के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शासन स्तर से जनपद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति विद्युतीकरण योजना लागू की गई थी, जिसमें जनपद के 199 गांव व मजरों को विद्युतीकृत किए जाने का कार्य वर्तमान में चल रहा है और यह कार्य सितंबर 2018 तक पूरा भी किया जाना है। लेकिन गत 17 जुलाई को जिला प्रशासन को भेजी गई अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड की रिपोर्ट में अब तक मात्र 25.63 फीसदी विद्युतीकरण का कार्य ही पूरा होना दर्शाया गया है, यानि अब तक मात्र 51 गांव व मजरों को ही पूर्ण विद्युतीकृत किया जा सका है। ऐसे में शासन की उक्त योजना के समय से पूर्ण होने की मंशा पूरी होता नहीं दिख रही है। इस रिपोर्ट के आधार पर तो जनपद में यह विद्युतीकरण का कार्य सितंबर के अंत तक पूरा नहीं हो सकेगा। हालांकि कंपनी द्वारा उक्त दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना में उनके द्वारा जनपद में 199 के सापेक्ष काफी हद तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जाना बताया जा रहा है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा जो रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है, उसमें विद्युतीकृत कार्य व मजरों की कुल संख्या मात्र 51 ही दर्शायी गई है। ऐसे में विद्युतीकरण का यह कार्य फिलहाल काफी धीमी गति से होने से उक्त योजना के तय समय में पूरा होने पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है।
दीनदयाल ग्रामीण ज्योति विद्युतीकरण योजना में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। अब सौभाग्य योजना में भी पांच कनेक्शन पर विद्युत पोल लगाने का नियम आ गया है। ऐसे में अब नई योजना के तहत भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
पीआर सिंह,
अधीक्षण अभियंता विद्युत।