फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दुर्गा महोत्सव व मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने कसी कमर

दुर्गा महोत्सव व मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Wed, 10 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा महोत्सव व मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने कसी कमर
दुर्गा महोत्सव व मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दस अक्तूबर से प्रारंभ हो रहे दुर्गा महोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला मजिस्ट्रेट ने अपर जिला मजिस्ट्रेट को ओवरआल मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए तीन अधिकारियों के ड्यूटी स्थल निर्धारित कर दिए हैं।
बुधवार से दुर्गा महोत्सव प्रारंभ हो रहा है जो 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान मूर्ति और पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को बगैर किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह ने मूर्ति/पूजा पंडालों व विसर्जन के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। 19 अक्तूबर को जहां मूर्तियों का विसर्जन गोविंद सागर बांध में होगा। वहीं, इसी दिन जवारों का जुलूस सुम्मेरा तालाब के लिए निकलेगा। इसके अलावा दशहरा पर नदीपार रामलीला को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्रित होती है। इसके मद्देनजर तहसीलदार ललितपुर राजेंद्र बहादुर की ड्यूटी मुहल्ला रैदासपुरा, झांसीपुरा, बड़ापुरा, घुसयाना, सुभाषपुरा, चौबयाना, कटरा बाजार, महावीरपुरा, नझाई बाजार, लक्ष्मीपुरा, रामनगर में लगाई है। वहीं, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल को गांधीनगर, नेहरू नगर, सिविल लाइन, सिद्दनपुरा मुहल्ला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह मुहल्ला रावतयाना, आजादपुरा, नदीपुरा मुुहल्ले में ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मूर्ति विसर्जन के दिन गोविंद सागर बांध के किनारे बेरीकेटिंग, जनरेटर, चार-पांच नाव, चार गोताखोर की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्तक दृष्टि रखते हुए शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


उत्तेजक नारों व जबरन चंदा पर रहेगी नजर
जिला मजिस्ट्रेट ने उत्तेजक नारों व जबरन चंदा लेने, महिला, लड़कियों की सुरक्षा पर खास ध्यान देने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर नजर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस मार्ग के भरे जाएंगे गड्ढे
जुलूस मार्ग के गड्ढे भरने, नाली की निकासी, स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed