{"_id":"5b84571142c79246330779a8","slug":"81535399697-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश में मुख्य चौराहे पर धराशायी हुआ वर्षों पुराना नीम का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश में मुख्य चौराहे पर धराशायी हुआ वर्षों पुराना नीम का पेड़
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे की बारिश में पेड़ धराशायी
- मुख्य चौराहे पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक हुआ जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में सोमवार की शाम को एक घंटे की बारिश ने ही मुख्य सावरकर चौक पर वर्षों पुराना एक नीम का पेड़ सड़क पर ही जा गिरा। जिसके चलते यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और घंटों राहगीरों को निकलने के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी।
सोमवार की शाम को एक घंटे की बारिश ने जहां शहरवासियों को राहत दिलाई तो वहीं मुख्य सावरकर चौक पर सड़क किनारे खड़ा एक विशालकाय नीम का पेड़ अचानक से गिर गया। पेड़ गिरने के दौरान यहां ट्रैफिक की काफी व्यवस्तता थी, लेकिन बारिश के कारण लोग इधर-उधर पानी से बचाव के कारण रुके हुए थे। हालांकि ट्रैफिक लगातार चल रहा था। पेड़ गिरने का अहसास होते ही यहां आसपास के लोगों ने किसी प्रकार सड़क पर आ रहे वाहनों को रोका, जिससे यहां बड़ा हादसा भी होने से टल गया। इसके बाद यहां काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई और सड़क पर आ रहे वाहनों को दूसरी ओर की साइड से होकर निकलना पड़ा, जिससे यहां वाहन का संचालन काफी प्रभावित रहा। वह तो गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ी घटना बच गई। पेड़ गिरने के कारण यहां की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई, ताकि कोई गंभीर हादसा न हो। इसके चलते इस क्षेत्र की बिजली भी काफी देर तक प्रभावित रही।