{"_id":"5abff56a4f1c1bb9618b4d47","slug":"81522529642-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष आपके द्वार, अब गांव गांव होगा स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष आपके द्वार, अब गांव गांव होगा स्वास्थ्य परीक्षण
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष आपके द्वार, अब गांव-गांव होगा स्वास्थ्य परीक्षण
आयुष अस्पताल के पांच किलोमीटर के दायरे में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
इन दिनों आयुष विभाग गांव-गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है। अब तक सात शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, इसमें करीब 1910 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई है। इसमें गठिया, पेट दर्द, खांसी, जुकाम, ब्लड प्रेशर, मधुमेह रोगों की जांच की गई।
शासन के निर्देश पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी नारायण दास के निर्देशन में प्रत्येक आयुष अस्पताल से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांवों में आयुष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जांच के उपरांत मरीजों को दवाएं मुफ्त दीं जाएंगी।
यहां लग चुके शिविर
शहर क्षेत्र के खिरकापुरा में 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच कर इलाज किया गया। महरौनी में 425 मरीजों की जांच कर इलाज किया गया, इसमें डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. डीके जैन व फार्मासिस्ट भरत कुमार ने इलाज किया। तालबेहट में 421 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। इसमें डॉ. सुनील, राहुल वर्मा, चारु सरम, डॉ. देवेंद्र, यूनानी के जितेंद्र कुमार रहे। मिर्चवारा में 225 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में डॉ. महेंद्र, डॉ. महेश वर्मा, डॉ. डीके जैन रहे। जमालपुर में 319 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया, इसमें डॉ. मनोज केसरी, धर्मेंद्र आर्या, डॉ. छंदीलाल, राजीव कुमार ने इलाज किया। ग्राम बालाबेहट के डावर गांव में 140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। इसमें डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. लक्ष्मी, होम्योपैथी के डॉ. निर्देश कुमार ने इलाज किया। पूराकलां में 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों की सलाह पर दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
अस्पताल में होगा आगे का उपचार
आयुर्वेदिक अस्पतालों के पांच किलोमीटर के दायरे में नि:शुल्क आयुष शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें मरीजों की जांच कर चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाएं दी जा रहीं हैं। इसके बाद जब मरीज की दवाई खत्म हो जाएगी तो उसका आगे का उपचार आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क जारी रहेगा।
नारायन दास
जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी