{"_id":"5a36cf7e4f1c1b97678c23a1","slug":"81513541502-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगाए जाएंगे 350 औषधीय पौधों के बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगाए जाएंगे 350 औषधीय पौधों के बाग
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगाए जाएंगे 350 औषधीय पौधों के बाग
ललितपुर।
बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए बुंदेलखंड विशेष पैकेज योजना के अंतर्गत जनपद में विभिन्न प्रकार के 350 औषधीय पौधों के बागों तैयार किए जाएंगे। यह बाग किसान अपनी जमीन पर सरकारी अनुदान पर बना सकेंगे और औषधीय पौधों को बेचकर आय भी कर सकेंगे।
बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास के लिए सरकार द्वारा विशेष पैकेज के अंतर्गत योजना का संचालन शुरू किया गया है। इसके तहत जिला में आम, अमरूद, आंवला, बेर, नीबू वर्गीय व अनार आदि विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे के रोपण के लिए जनपद में 350 हेक्टेयर नवीन उद्यान रोपण का लक्ष्य जिला उद्यान अधिकारी को सौंपा गया है। इसके तहत जनपद में इस प्रकार के उद्यान रोपण में रुचि रखने वाले किसानों को जिनके पास घेरवाड़ व निजी सिंचाई सुविधा उपलब्ध है, वे किसान एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में नये बाग का रोपण कर सुविधा ले सकेंगे। ऐसे किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन हजार रुपये की राशि प्रति हेक्टेयर प्रति माह की दर से तीन माह में किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। प्रोत्साहन राशि कुल 36 माह तक किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रति किसान अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही उद्यान रोपण की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसे किसानों को योजना के लाभ के लिए अपनी भूमि संबंधी खतौनी, बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति के साथ जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में पहुंचने पर पूर्ण जानकारी लेकर वह कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकेंगे। जिसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत किसानों को उक्त योजना का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए जिला उद्यान विभाग द्वारा विकास खंड वार अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला उद्यान अधिकारी ललितपुर का नंबर-9410850673, विकास खंड जखौरा के योजना प्रभारी केएल महान का नंबर-8542051361, विकास खंड बार शफीक मंसूरी का नंबर-8924934941, विकास खंड महरौनी के रंजीत कुमार का नंबर-7355269509, विकास खंड विरधा के देवेंद्र कुमार का नंबर-7355174807, विकास खंड मड़ावरा शिवकुमार तिवारी का नंबर-9936042724 और विकास खंड तालबेहट रामपाल का नंबर 9621121736 पर किसान संपर्क कर सकेंगे।