{"_id":"66368572fe63450d490a7074","slug":"805-students-will-take-the-exam-at-two-centers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114228-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो केंद्रों पर 805 छात्र देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो केंद्रों पर 805 छात्र देंगे परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट आज दो केंद्रों एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल पनारी रोड और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बुढ़वार रोड पर आयोजित होगी। कुल 805 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
रविवार को नेशनल इलिजबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) है। इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसडीपीएस में 480 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 325 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्रों में छात्रों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जोकि दोपहर 1:30 तक चलेगा। एडमिट कार्ड का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और शाम 5:20 बजे तक चलेगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
-- -- --
अधीक्षक ने निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजानीट के लिए दो सेंटर अधीक्षक बनाए गए हैं। एसडीपीएस की निकिता वर्मा व केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य मिली वर्मा हैं। शुक्रवार को मिली वर्मा ने परीक्षा केंद्र एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का जायजा लिया। बताया गया कि परीक्षा के लिए करीब 50-60 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मिली वर्मा ने ड्यूटी में लगाए गए सभी शिक्षकों को परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराने के निर्देश दिए।