फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8 DOCTERS DISAPEAREED

निरीक्षण में आठ चिकित्सक अनुपस्थित

Sun, 07 Oct 2018 01:49 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 07 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
8 DOCTERS DISAPEAREED
अपराध - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शासन द्वारा चिह्नित नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के निर्धारित 70 प्रपत्रों पर सितंबर माह तक की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने की। जिसमें जिले में रिक्त पदों के सापेक्ष चिकित्सकों के 32 पद रिक्त होना बताया गया, जबकि माह में निरीक्षण के दौरान 48 चिकित्सक अनुपस्थित होना पाया गया।  
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 79 चिकित्सकों स्वीकृत पदों के सापेक्ष 47 चिकित्सक तैनात हैं, जबकि 32 पद रिक्त चल रहे हैं। माह में 48 निरीक्षण किये गए जिसमें कुल 08 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। जनपद में 102 व 108 एंबुलेंस सेवाएं संचालित हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में एक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन एक शव वाहन शासन से प्राप्त हुये हैं, जो संचालित हो रहे हैं। छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति वितरण एवं पेंशन के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेशन की किस्तों के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत महिला हेल्पलाइन की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि सितंबर माह में 26 प्रकरणों की शिकायतें महिला हेल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज की गयी हैं, जिनको समय से निष्पादित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बताया कि जनपद के ग्रामों में 1680 आवासों का निर्माण कार्य लक्षित था, जिसके सापेक्ष उतने ही परिवारों का चयन किया गया था एवं उन सभी परिवारों को आवास की प्रथम किस्त तथा 1,115 को द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बताया गया कि कुल 07 योजनाओं में से 03 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर जिलाधिकारी ने शेष पेयजल योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि सौभाग्य योजना के तहत माह में 13 हजार 572 विद्युत कनेक्शन दिये गए हैं तथा लक्ष्य के सापेक्ष 74.24 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 13 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की संख्या लक्षित थी, जिनमें से 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष आंगनबाड़ी केन्द्रों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बताया गया कि जनपद में डिजिटाइज्ड कार्डों के सापेक्ष ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में आधारकार्ड फीडिंग की कार्यवाही की जा रही है। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के संबंध में बताया गया कि 22 सड़कों जिनकी लंबाई 151.520 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य लक्षित था, जो 93.59 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। बैठक में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण की भी समीक्षा की गयी। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई, खनन आदि विभागों की प्रगति की समीक्षा की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य, उपायुक्त स्वत: रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आकाश सचान, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अवनींद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, खंड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक जल निगम प्रवीण कुट्टी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed