फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   75 procurement centers in the district will

जिले में 75 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Mon, 04 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
75 procurement centers in the district will
anaz, lalitpur news - फोटो : demopic
ललितपुर। जिले में 75 केंद्रों पर किसानों से गेहूं की सीधी खरीद की जाएगी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष तीन केंद्र बढ़ाए गए हैं। वहीं, समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 1,525 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 75 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। गेहूं के क्रय एक अप्रैल से शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी तक खरीद केंद्रों पर आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को धोखाधड़ी व दलालों से बचाने के लिए शासन ने फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया सीधे गेहूं खरीद करने की योजना बनाई है। किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 75 खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की तिथि तय की गई है। एक केंद्र एफसीआई का है जबकि, साठ केंद्र पीसीएफ द्वारा बनाए गए हैं। कल्याण निगम ने तीन, समितियों द्वारा तीन तथा एनसीसीएफ द्वारा चार केंद्र बनाए गए हैं। ज्यादातर केंद्र ब्लाक स्तर पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


खरीद के लिए पिछले वर्ष 72 खरीद केंद्र बनाए गए  थे। ।
सूखा को देखते हुए गेहूं की खरीद का लक्ष्य अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन, जानकारों का मानना है कि इस वर्ष गेहूं की फसल अच्छी हुई है। भले ही बरसात नहीं हुई है, लेकिन जिले में सिंचाई के संसाधनों जिनमें खासकर जाखलौन पंप केनाल (जेपीसी) के सिंचित क्षेत्र में अच्छी फसल है। जिन किसानों के पास स्वयं के कुएं अथवा ट्यूबवेल आदि संसाधन थे, उन
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की गेहूं की फसल काफी अच्छी हुई है।
राजघाट पंप केनाल के सिंचित क्षेत्र में जिन किसानों की फसलें बोई गईं, वहां पर अच्छी पैदावार की संभावना जताई जा रही है। वैसे जिले में 34,830 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई हुई थी। हाल ही में हुई ओलावृष्टि और पानी बरसने से पांच से 25 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। लेकिन, वास्तविकता का अंदाजा खरीद केंद्रों में पहुंचने वाले किसानों की फसलों से ही लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed