फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नेट कनेक्टिविटी खराब, बिल जमा करने को घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता

नेट कनेक्टिविटी खराब, बिल जमा करने को घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता

Wed, 22 Aug 2018 05:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
नेट कनेक्टिविटी खराब, बिल जमा करने को घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता
नेट कनेक्टिविटी खराब, बिल जमा करने को घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

ललितपुर। राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए बिजली अभियंताओं ने बिजली बिल जमा काउंटर रविवार को छुट्टी के दिन खुलवाए जा रहे हैं, लेकिन काउंटरों पर नेट कनेक्टिविटी नहीं आने के कारण सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिना बिजली बिल जमा किए वापस लौटना पड़ा। परेशान उपभोक्ताओं का आरोप है कि काउंटर कर्मचारी बोल रहे हैं कि नेट कनेक्टिविटी में दिक्कत है। चेक से भुगतान स्वीकार होगा। कैश नहीं जमा होगा। विभाग द्वारा मीटर रीडरों के माध्यम से बिल बनाए जाने के उपरांत और महीना को खत्म होने में मात्र नौ दिन ही शेष हैं और ईद व रक्षाबंधन व एवं रविवार के दिन छुट्टी होनेे के कारण उपभोक्ताओं द्वारा कम समय ही बिल जमा करने को मिल पाएगा। ऐसे में उपभोक्ता बिजली काउंटरों पर बिल जमा करने पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां नेट कनेक्टिविटी बार-बार फेल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। नझाई बाजार विद्युत कार्यालय में मंगलवार को बिल जमा काउंटर पर बिल भुगतान करने आए उपभोक्ता काफी परेशान रहे। बताया गया कि काउण्टर पर कैश जमा नहीं होगा। नेट कनेक्टिविटी बार-बार फेल हो रही है। कुछ देर रुकना पड़ेगा, कंपनी कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं उपखंड कार्यालय में बिजली काउंटरों पर कर्मचारियों के लिए कूलर पंखा तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों को भी उमस भरी गर्मी में लगातार छह से आठ घंटे तक गर्मी में काम करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी आलाधिकारियों को न हो, लेकिन बिलिंग काउंटर के कर्मचारियों द्वारा जानकारी देने के बाद भी अब तक काउंटरों पर जहां कर्मचारियों को कूलर पंखा की व्यवस्था नहीं है, वहीं उपभोक्ताओं को भी बाहर पंखा व पानी की व्यवस्था नहीं होने से परेशान होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मंगलवार को भी यहां देखने को मिला। जब नेट कनेक्टिविटी की शिकातय के दौरान कंप्यूटर ठीक करने के लिए कंपनी कर्मचारी पहुंचे, तो थोड़ा सा समय मिलने पर बिलिंग काउंटर कर्मचारी पसीने से तर बतर बाहर निकले और कुछ राहत की सांस ली। ऐसे लाइन में लगे उपभोक्ता भी कर्मचारियों से कुछ नहीं कह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed