फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रशासन: शौच मुक्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रशासन: शौच मुक्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन: शौच मुक्ति के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
खुले में शौच मुक्ति के लिए प्रशिक्षण
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और खुले में शौच की प्रथा को रोकने के लिए मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ किया गया।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मी ग्रामीण स्तर पर सामुदायिक सहयोग से वालंटियर तैयार करेंगे, जो जनपद को खुले में शौच मुक्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने डीपीआरओ कार्यालय के निकट स्थित रामदास गार्डन पहुंचकर गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की तथा बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चलने वाले इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को जागरूक करते हुए सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से उनके व्यवहार में परिवर्तन लाना है, जिससे कि खुले में शौच की प्रथा पर रोक लग सके। शौचालय बनाने एवं उपयोग करने में गरीबी किसी भी तरह से बाधक नहीं है। क्योंकि बंगला देश और नेपाल जैसे देश वर्तमान में खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। हमारे प्रदेश में शामली जनपद खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना अत्यंत कठिन कार्य है, लेकिन असंभव नहीं है। आप लोगों को इसी उद्देश्य से प्रशिक्षित किया जा रहा है कि आप लोग ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उनके दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed