फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   70 percent damage to crops due to rain and tusar

बारिश और तुसार से 70 फीसदी फसलों को नुकसान

Sat, 29 Jan 2022 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
70 percent damage to crops due to rain and tusar
महरौनी। बारिश और तुषार का असर फसलों पर दिखने लगा है। किसानों की माने तो जनवरी माह में हुई बारिश से फसलों को 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। कई जगह फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि जनवरी माह में कई दिन तक बारिश होने पर फसलों में मटर, मसूर, चना की फसल को 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने से फसलों में तुसार लग गया है। बारिश और तुसार से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो गया है। लेकिन कोई भी नेता किसानों के हित की बात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम जखौरा, पाली, अगौरा, बमहौरी, कुम्हेडी, छायन, बैजनाथ, गुन्द्रापुर, पठा बिजय पुरा, कुआंघोषी सहित महरौनी तहसील के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने डीएम से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे करा कर बीमा क्लेम व राहत राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बहुत अच्छी थी लेकिन बारिश और तुसार से नुकसान हो गया है। डीएम को सर्वे कराकर जिसका जितना नुकसान हुआ है, उसकी राहत राशि दिलाई जानी चाहिए।-श्रीराम पटेल

जनवरी माह में पांच-छह दिन लगातार बारिश होने से चना, मटर, मसूर की फसलों की जड़ें सड़ जाने से फसल पीली पड़कर सूख गई है। ठंड से तुसार भी लग गया है।-विक्रांत सिंह
बारिश से फसलें खराब हो गई। बाद में पड़ी भीषण सर्दी से और भी नुकसान हो गया। जिससे फूल खत्म हो गया इससे किसान परेशान है।- जगन्नाथ सेन।
किसानों की फसलें कभी अतिवृष्टि से तो कभी ओलावृष्टि से खराब हो जाती है। इस वर्ष भी बारिश, और तुसार लगने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।-बलबीर सिंह
राजस्व कर्मचारियों से सर्वेक्षण कराया जा रहा है 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पाए जाने पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।- अमित कुमार भारती, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed