फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   7 lakh cash and jewellry chori

अलमारी का लॉकर तोड़कर दस लाख की चोरी

Wed, 09 Feb 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
7 lakh cash and jewellry chori
अलमारी का टूटा पड़ा लाकर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में एक मकान के कमरे में घुसकर चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सात लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी एवं सवा दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह जागने पर परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरूनगर बी केबिन के पास निवासी खुशीलाल परिहार सोमवार की रात को परिजनों के साथ अपने घर में ही छत पर बने कमरे में सो रहे थे। वह रोजाना देर रात तक करीब दो बजे के बाद ही सोते हैं। सोमवार को भी वह दो बजे तक जगते रहे, इसके बाद सोने चले गए। जबकि नीचे वाले कमरे में पुराना ताला लगा हुआ था। अगले दिन सुबह जब उनकी पत्नी पुष्पा जागी और नीचे बने कमरे में जाने लगी और उनकी नजर ताले पर पड़ी तो दरवाजे की कुंडी पर नया दूसरा ताला लगा हुआ था, जिस पर उन्होंने अन्य परिजनों से दूसरे ताला लगाने की जानकारी ली, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी, तब पुष्पा ने दरवाजे के बगल वाली खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो अंदर रखी अलमारी खुली व टूटी हुई थी, जिस पर उन्हें की आशंका होने के चलते नेहरूनगर चौकी पुलिस को जानकारी दी। चौकी इंचार्ज अतुल तिवारी ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां अलमारी का दरवाजे व लॉक टूटा हुआ था। लॉक सरिया से तोड़ने की आशंका है। अलमारी के अंदर बने लॉकर को भी तोड़ दिया और उसमें रखे 7.50 लाख एवं पचास हजार रुपये और लॉकर के अंदर भी बने छोटे व सीक्रेट लॉकर खोलकर उसमें रखे पांच लाख 70 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए। साथ ही एक डेढ़ तोला का हार, दो सोने की अंगूठी, चांदी की करधौनी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायलें, कान की झुमकी एक जोड़ी और दो सोने के कंगन भी चोरी होना बताया गया है। इस प्रकार कुल सात लाख 70 हजार रुपये नकदी और करीब सवा दो लाख रुपये से अधिक के सोने चांदी के जेवरात चोरी होना बताया है। साथ ही बताया कि चोर पुराने ताले और चाबियों को अपने साथ ले गए, जबकि उसी कमरे में रखा नया ताला लगाते हुए चाबियां लेकर भाग गए। वहीं सोने चांदी के जेवरात वाली प्लास्टिक की डिब्बियां भी घर से कुछ दूर नाली में पड़ी मिलीं। खुशीलाल की पत्नी पुष्पा ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। शादी पक्की होने की उम्मीद के चलते रुपये व जेवरात घर में रखे थे। उसने कुछ माह पहले एक प्लाट भी बेचा था, जिसका पैसा भी रखा हुआ था।
विज्ञापन

करीबियों पर घूम रही शक की सुई
नेहरूनगर में चोरी की यह घटना करीबियों पर ही शक की सुई घूम रही है। कमरे में सिर्फ अलमारी को ही तोड़कर उसमें से 7.70 लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात चोरी किए गए हैं। वहीं कमरे में रखा दूसरा ताला लगाकर भागे हैं। साथ ही ऊपर कमरे में जाकर परिजनों के कमरों की कुंडी भी लगा दी थी। इस प्रकार चोरों को घर की हर स्थिति के बारे में अच्छे से जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed