फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 उप स्वास्थ्य केन्द्र बनेंगे आरोग्य केन्द्र1

30 उप स्वास्थ्य केन्द्र बनेंगे आरोग्य केन्द्र1

Thu, 23 Aug 2018 05:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
30 उप स्वास्थ्य केन्द्र बनेंगे आरोग्य केन्द्र1
30 उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे आरोग्य केंद्र
विज्ञापन

एक चिकित्सा अधिकारी के साथ आधुनिक सुविधाएं होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दम तोड़ रहे उप केंद्रों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष योजना के तहत आरोग्य केंद्रों में तब्दील किया जा रहा है। इसमें जिले के 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है। । इन केंद्रों पर एक चिकित्सा अधिकारी की तैनाती के साथ ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन केंद्रों में इंटरनेट विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकेगा।
भारत सरकार की आयुष्मान योजना के तहत जनपद के 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्रों) में बदला जा रहा है। इसमें केंद्रों पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ की तैनाती की जाएगी। जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन केंद्रों में मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी सीएचओ को एक-एक टैबलेट, कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई गई हैै। इन केंद्रों में इंटरनेट विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी और टेली कन्सल्टेशन के माध्यम से संबंधित पीएचसी, सीएचसी, जिला चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज को भी जोड़ा जाएगा। शुरुआत में विकासखंड मड़ावरा के 12, बार व महरौनी के नौ नौ उप स्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य केंद्र में बदला जा रहा है। अक्सर पाया गया कि है कि 30 साल से ऊपर के व्यक्तियों को अपने छिपे हुए गैर संचारी रोगों के बारे में पता ही नहीं होता है लेकिन अब आरोग्य केंद्र के माध्यम से गैर संचारी रोगों की पूर्णरूप से जांच की जाएगी। साथ ही सभी लोगों को सामान्य गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, रक्तचाप व तीन प्रकार के कैंसर की जांचों के उपचार सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन


सात प्रकार की होंगी जांचे
इन आरोग्य केंद्रों पर हेमोग्लोबिन, यूरिन द्वारा गर्भ की जांच, अल्बोमिन एवं ग्लूकोज की जांच, ब्लड ग्लूकोज, मलेरिया, मलेरिया एवं कालाजार के रैपिड टेस्ट के साथ ही बलगम टीबी की जांचे होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मिलेंगी प्राथमिक सेवाएं
मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र, नाक, कान, संबंधित प्राथमिक सेवाएं, मुख स्वाइन आदि के साथ ही गर्भावस्था और शिशु देखभाल, नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य और किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, बाह्य रोगियों के साधारण बीमारियों का उपचार के साथ ही गैर संचारी रोगों की जांच, रेफरल एवं फॉलो अप की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा वृद्धावस्था से संबन्धित सेवा, आकस्मिक ट्रामा संबंधित सेवाएं जोड़ी जाएंगी। तो वहीं इन केन्द्रों में कुछ अन्य जांचे जैसे किडनी फंक्शन टेस्ट एवं लिपिड प्रोफाइल के परीक्षण पर सैंपल प्राप्त कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पर जांच के लिए भेजा जाएगा।


उप स्वास्थ केंद्रों पर चिकित्सक न होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। जिसे दूर करने के लिए 30 सीएचओ और नर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इन आरोग्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा
डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed