फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नपद के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया रजत पदक

नपद के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया रजत पदक

Wed, 22 Nov 2017 03:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
नपद के दिव्यांग खिलाड़ियों ने भारत को दिलाया रजत पदक
भारत को रजत दिलाने वाले खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन

ललितपुर।
नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबाल प्रतियोगिता में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने वाले ललितपुर जनपद के तीन खिलाड़ियों का गृह जनपद आने पर स्वागत किया गया।

काठमांडूू में नेपाल स्पाइनल कार्ड खेलकूद संघ द्वारा 15 से 18 नवंबर तक अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल व अन्य देशों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में भारतीय टीम को नेपाल से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत को रजत पदक जिताने वाली की कप्तानी जनपद के बृजमोहन तिवारी के हाथों रही। साथ ही जनपद के हेमंत ग्वाला, मुकेश योगी भी टीम में शामिल थे। टीम मैनेजर अनंत तिवारी रहे। जनपद आए खिलाड़ियों का हिंदू जागरण मंच व गोपुत्र सेना ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया और शहर में जीत का जुलूस निकालकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed