फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भारत छोड़ा आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली

भारत छोड़ा आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली

Sun, 13 Aug 2017 01:49 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
भारत छोड़ा आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली
भा्रत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली
विज्ञापन

ललितपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि अभियान की रैली निकाली गई। इसमें भारत को वर्ष 2022 तक गरीबी मुक्त करने की योजना के बारे में बताया गया।

बताया गया कि शहरी आजीविका मिशन में जिला नगरीय विकास अभिकरण के नेतृत्व में गठित किए गए क्षेत्र स्तरीय समिति ओर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की मुहल्ला नेहरूनगर व गोविंदनगर में रैली निकाली गई। इसमें बताया गया कि एक नए भारत का निर्माण करने के लिए मन और कर्म से कार्य कर भारत को 2022 तक गरीब मुक्त करने की योजना है। कौमी एकता और सद्भावना क्षेत्र स्तरीय समिति के सदस्यों ने रिसोर्स आर्गेनाइजेशन, जल कल्याण समिति और भारतीय सेवा संस्थान के द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। संकल्प से सिद्ध अभियान के तहत 13 व 14 अगस्त को स्वयं सहायता समूूहों से संबद्ध न हुए परिवारों को स्वयं सहायता समूहों में संगठित होने एवं गतिशील करने के प्रयास किए जाएंगे। रैली में सिटी मिशन के मैनेजर राकेश चंद्र त्रिपाठी, कम्युनिटी आर्गेनाइजर रामनंदन व नम्रता बुंदेला, राहुल जैन, अब्दुल रज्जाक, विनोद पाठक, भारती तिवारी, सुनीता झा, अफसाना, लक्ष्मी कुशवाहा, श्रवण कुमार साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed