फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रात भर दर्द से कराहते हैं जिला अस्पताल में मरीज

रात भर दर्द से कराहते हैं जिला अस्पताल में मरीज

Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
रात भर दर्द से कराहते हैं जिला अस्पताल में मरीज
दर्द से कराहते लोग कोसते हैं व्यवस्था को
विज्ञापन

ललितपुर।
विश्व हिंदू महासंघ ने जिला अस्पताल में रात्रि के समय चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार नहीं करने का आरोप लगाया है। सीएमओ को ज्ञापन देकर जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जिला अस्पताल में मरीजों को मुहैया कराई जा रही सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं। रात्रि के समय तो रोगी उपचार के अभाव में दर्द से कराहते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों को जो दवाई की पर्ची चिकित्सक द्वारा दी जाती है, और मरीज जब यहां स्टोर में दवाई लेने पहुंचता है तो उसे आधी दवाई दी जाती है। यही नहीं महासंघ द्वारा जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों पर प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप भी लगाया। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ से जिला अस्पताल में मरीजों को पूर्ण सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में जिला अस्पताल के हालातों में सुधार नहीं होता है तो संगठन द्वारा धरना दिया जाएगा। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष हरीकिशोर नरवरिया, गिरधर गोपाल शर्मा, महेश पटैरिया, महेश शर्मा, नीलेश गोस्वामी, अमन जैन, राजमति जैन, रश्मि यादव, अनिल पाल, सुख साहब परमार के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हरित क्रांति संगठन द्वारा भी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए डीएम को एक ज्ञापन दिया है। बताया गया कि जिला अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा लिखी दवाइयां नहीं मिलती हैं। हरित क्रांति के संचालक हरिनारायण शर्मा ने जिलाधिकारी से जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed