फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आजाद बाल क्रीड़ा स्थल का होगा कायाकल्प

आजाद बाल क्रीड़ा स्थल का होगा कायाकल्प

Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
आजाद बाल क्रीड़ा स्थल का होगा कायाकल्प
आजाद बाल क्रीड़ा स्थल का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

ललितपुर। नगर के इकलौते चंद्रशेखर आजाद बाल क्रीड़ा के कायाकल्प का काम प्रारंभ हो गया है। इसमें पार्क का समतलीकरण, फुटपाथ मरम्मत, फुलवारी आदि सम्मिलित है। अवर अभियंता का कहना है कि पार्क में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
नगर पालिका परिषद ने शहर में कई पार्कों का निर्माण कराया है। इनमें बच्चों एक ही पार्क है जो तुवन मंदिर के बगल में है। कई वर्षों तक पार्क उपेक्षा का शिकार रहा। वर्ष 2014 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इसका सौंदर्यीकरण कराया था। इस दौरान उन्होंने चाइना हट सहित कई झूले लगवाए थे। बच्चों को आकर्षित करने के लिए वॉल पेंटिंग भी कराई थी, लेकिन पार्क ज्यादा समय तक सुंदर नहीं रह सका। वर्तमान में कई झूले क्षतिग्रस्त पड़े हैं। झूलों के आसपास बारिश का पानी भरने से जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, वॉल पेंटिंग भी खराब हो गई है। बीते माह अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान में पार्क के कायाकल्प की आवश्यकता महसूस की। इस पर अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल ने पार्क के सौंदर्यीकरण का एस्टीमेट तैयार कराया। अब इसका काम भी प्रारंभ हो गया है। ठेकेदार चक्रेश जैन ने पार्क की चहारदीवारी की नए सिरे पुताई कराने के लिए घिसाई का काम शुरू कर दिया है। इस पर पुट्टी कराकर दुबारा वॉल पेंटिंग कराई जानी है। पार्क को हराभरा बनाए रखने के लिए बोरिंग मशीन लगाकर जगह-जगह स्टैंड पोस्ट स्थापित कराए हैं। फुटपाथ से सटी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। कैंटीन के बगल में महिला व बच्चों के लिए प्रसाधन की सुविधा दी जा रही है। फूल व पौधों को लगाने के लिए क्यारी का भी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्क का नहीं खुल सका ताला
पुराने बस स्टैंड स्थित चिंतन पार्क का अब तक ताला नहीं खुलवाया जा सका है। इससे स्पष्ट है कि नगर पालिका परिषद प्रशासन इस पार्क की लगातार उपेक्षा कर रहा है। इसमें शराबी आए दिन शराब के खाली गिलास व बोतल फेंकते हैं। इसके अलावा पार्क के मुख्य गेट पर अतिक्रमण पसरा है। उसे भी नहीं हटाया गया है। अन्य पार्कों की भी स्थिति असंतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरा भरा बनाया जा रहा पार्क
पार्क को हरा भरा बनाने के लिए क्यारी का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, चाइना हट को आकर्षक बनाने के लिए उसकी पालिश कराई जाएगी।
चंद्रशेखर अग्रवाल, अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed