फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रैली में बसें जाने से यात्रियों को हुई परेशानी

रैली में बसें जाने से यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 16 Feb 2019 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
रैली में बसें जाने से यात्रियों को हुई परेशानी
रैली में बसें जाने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में निजी बसें लगने से यात्रियों को यात्रा करना मुश्किल हो गया। जिले के अधिकांश सड़कों पर बसें नहीं चलीं, जिससे लोगों को डग्गामार वाहनों व बसों की छत पर सवार होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

जिले की यातायात व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। मुख्यालय स्थित बस स्टैंड से प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ से अधिक बसों का आवागमन होता है। इनमें कुछ बसें जिले के समीपवर्ती मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़, सागर, गुना, अशोकनगर, झांसी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित होती है। यहां पर कई सड़कों पर दिन में एक ही बस का आवागमन होता है। लेकिन शुक्रवार को झांसी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने के कारण अधिकांश बसें गईं। जिससे बसों की बहुत कमी रही है। प्रमुख मार्गों पर भी बस का संचालन नहीं हो सका। यात्रियों को मजबूर होकर अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। कई मार्गों पर बस के न होने से डग्गामार वाहनों ने खूब लाभ उठाया। इन वाहनों पर कई यात्रियों ने पीछे लटकर यात्रा की। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को महरौनी, बानपुर, जखौरा व अन्य मार्गों पर देखने को मिली। यहां यात्रियों ने बसों के आने का काफी इंतजार करना पड़ा। अंत में एक ही बस में मजबूर होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। इन बसों में यात्रियों ने बस के गेट पर लटक कर तो कई यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर बस की छत पर बैठकर यात्रा की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली टैक्सियों की स्थिति भी इसी प्रकार रही। यहां पर सवारियों को टैक्सी के ऊपर बैठकर तो कईयों ने लटक कर यात्रा की, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed