फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गतंव्य तक नहीं पहुंच रही सरकारी बसें

गतंव्य तक नहीं पहुंच रही सरकारी बसें

Wed, 25 Apr 2018 03:20 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
गतंव्य तक नहीं पहुंच रही सरकारी बसें
गंतव्य तक नहीं पहुंच रही सरकारी बसें
विज्ञापन

महरौनी (ललितपुर)।
शासन भले ही आमजन को आवागमन की सुविधा के लिए सरकारी बसे संचालित की हो। लेकिन तमाम सरकारी बसे निर्धारित रूट तक नहीं पहुंच रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ललितपुर जिले के अधिकतर कई गांव ऐसे हैं, जहां पर परिवहन की बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसे ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अंचलों में बस सेवाएं संचालित कर रखी हैं। लेकिन महरौनी तहसील के सौजना रोड स्थित ग्राम गुढ़ा में प्राइवेट बसो के साथ-साथ सरकारी बसो के परमिट भी बनाये गये थे, जिससे प्राइवेट बस केवल सुबह उपलब्ध थी, लेकिन सरकारी बसे दिनभर और देर रात तक अपनी सेवाएं प्रदान करती थी। जो कि जिला मुख्यालय से गुढा तक पहुंचती थीं, जिससे यात्रियों को अच्छी खासी सुविधा बनी हुई थी लेकिन, विगत एक सप्ताह से बसो का संचालन बंद है। इसके कारणइस रोड के अनेक गांवों के ग्रामीण आवागमन की परेशानी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है, जिससे लोगों का आना-जाना ज्यादा लगा रहता है। पूर्व में संचालित बसों का ग्रामीणों को भरोसा बना रहता था कि जिससे बह अपने गंतव्य तक पहुंच सके, लेकिन चालक व परिचालक की लापरवाही के चलते बसे केवल महरौनी तक ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्राइवेट बसे बारातों को लाने ले जाने में उलझी है तो वही सरकारी बसे अपने रूट तक नही पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की स्थिति खराब हो चली है। गुढा क्षेत्र के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से निर्धारित स्थान तक बसे संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed