फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्राथमिक वर्ग के सौरभ रहे पहले दिन के चैंपियन

प्राथमिक वर्ग के सौरभ रहे पहले दिन के चैंपियन

Sat, 16 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक वर्ग के सौरभ रहे पहले दिन के चैंपियन
बालक वर्ग की दौड़ में सौरभ बने चैंपियन
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता में कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों के बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में सौरभ पहले स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक नजरुद्दीन अंसारी, डायट प्राचार्य जेपी राजपूत और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर फल चढ़ाकर और दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय जिजयावन की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पेश की। अतिथियों का स्वागत में उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी की छात्राओं ने गीत सुनाया। इसके बाद कई ब्लॉक से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट निकालकर अतिथियों को सलामी प्रदान की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में छात्र नीलेश प्रथम व अंकित द्वितीय और 200 मीटर की दौड़ में रवि प्रथम व विकास द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दोनों ही दौड़ में छात्रा सरोज प्रथम व छाया द्वितीय रहीं। इसी क्रम में आयोजित प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में छात्र सौरभ प्रथम व सोहिल द्वितीय और 100 मीटर दौड़ में सौरभ प्रथम व अजय द्वितीय स्थान पर रहे। सुलेख प्रतियोगिता में भी छात्रों में सौरभ ने ही बाजी मारी और छात्राओं में वंदना प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में डोली प्रथम व रवीना द्वितीय रहीं और 100 मीटर की दौड़ में रवीना प्रथम व चंद्रकला द्वितीय रहे। इसके साथ ही खो-खो बालक वर्ग में जखौरा की विजेता व बिरधा ब्लॉक की टीम उप विजेता रही और खो-खो बालिका वर्ग में भी जखौरा ब्लॉक की टीम विजेता रही। वहीं कबड्डी बालक वर्ग में ब्लॉक महरौनी की टीम विजेता और बिरधा ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मड़ावरा ब्लॉक की टीम विजेता और महरौनी की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में एडी बेसिक ने अपने कहा कि स्वस्थ्य शरीर के अंदर की स्वस्थ मस्तिष्क का निवास रहता है। खेल-प्रतियोगिताओं के द्वारा ही हमारा शरीर ऊर्जावान भी बनता है। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य राजपूत ने कहा कि छात्र के सर्वागीण विकास में खेलों का विशेष महत्व है। प्रतियोगिता में जो भी छात्र-छात्राएं अव्वल रहेंगे वह मंडल स्तर पर जनपद के लिए खेलेंगे। इस क्रम में जीजीआईसी प्रधानाचार्या पूनम मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह, रामगोपाल वर्मा, वीएन दैपुरिया, योगेंद्र नाथ, विनोद पटैरिया समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस मौके पर प्रतिभाग कर रहे समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों समेत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed