{"_id":"61b112630f2c7125ce5b3e0c","slug":"47-land-mafia-active-in-lalitpur-including-bjp-city-president-lalitpur-news-jhs210525060","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं सहित जिले में 47 भूमाफिया सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं सहित जिले में 47 भूमाफिया सक्रिय
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में भाजपा के नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बडोनिया के अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटिक समेत प्रशासन की सूची में कुल 47 भूमाफिया सक्रिय हैं। इनमें अधिकांश लोगों पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप पाए जाने के बाद उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। इनमें सबसे अधिक महरौनी और ललितपुर तहसील में 11-11 भूमाफिया हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
जिले में जमीनों पर अवैध कब्जों के मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं। इनमें भूूमाफिया आम लोगों के साथ ही सरकारी जमीनों पर भी कब्जा करके सरकारी संपत्ति का स्वरूप बिगाड़ने में लगे हुए हैं। जनपद में ऐसे कई मामले हैं जिनमें भूमाफियाओं ने जमीनों पर कब्जा कर न्यायालयों में विवाद बढ़ा दिए हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के मामलों में मुकदमा दर्ज कराके ऐसे लोगों के खिलाफ भूमाफिया की कार्रवाई भी की जाती है।
जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के तहत वर्तमान सूची में अब तक 47 भूमाफिया घोषित हैं।
इस सूची में दो भाजपा नेता और दो महिलाएं भी भूमाफिया की सूची में शामिल हैं। इसमें दो भाजपा नेताओं में एक जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बडोनिया और भाजपा नगर अध्यक्ष ने उच्च न्यायालय लखनऊ में अपील की है जो कि कोर्ट में विचाराधीन है, जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश खटिक का नाम कुछ दिन पहले ही भूमाफिया की सूची में शामिल हुआ है। राज्यमार्ग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में इनके खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
तहसीलवार यह हैै भूमाफिया का आंकड़ा
-ललितपुर तहसील 11
-महरौनी तहसील 11
-पाली तहसील 10
-तालबेहट तहसील 08
-मड़ावरा तहसील 07
हमारा जमीन का पुराना विवाद चला आ रहा था। तत्कालीन अफसरों ने इसी जमीन को लेकर मुझे गलत तरीके से भू माफिया घोषित किया है। इसके खिलाफ उच्च न्यायालय लखनऊ में अपील की है, यह मामला कोर्ट में अभी विचाराधीन है
मनीष अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा