फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   44 quintals of garbage collected from Jakhaura block

Lalitpur News: जखौरा ब्लाॅक से एकत्रित हुआ 44 क्विंटल कचरा

Wed, 28 Feb 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
44 quintals of garbage collected from Jakhaura block
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने कस्बा जखौरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार कराया है। पहले चरण में जखौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कचरा कलेक्शन का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 4475 किलो प्लास्टिक कचरे का कलेक्शन किया गया।

जिला पंचायत राज विभाग प्लास्टिक मुक्त अभियान चला रहा है। प्रथम चरण में जखौरा विकास खंड में विगत 15 फरवरी से अभियान चलाया गया। यहां की सभी 12 न्याय पंचायतों में बुढ़वार, ननौरा, लागौन, दैलवारा, जखौरा, सिरसी, बांसी, मसौराखुर्द, रोंडा, थनवारा, मड़वारी, लखनपुरा में अभियान चलाया गया। कुल 4475 किलो कचरा प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। कचरे को रिसाइकिल के लिए जखौरा स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजा गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि सभी विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जाएगा। जखौरा के बाद अब यह अभियान तालबेहट ब्लाॅक में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed