फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 25 मार्च तक होंगे

सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 25 मार्च तक होंगे

Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 25 मार्च तक होंगे
सरचार्ज माफी समाधान योजना में पंजीकरण अब 25 मार्च तक होंगे
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में राहत देने के लिए शासन द्वारा जारी की गई सरचार्ज माफी समाधान योजना की तारीख को बढ़ाते हुए अब 25 मार्च कर दिया गया है। इसके तहत अब योजना से वंचित रह गए उपभोक्ता उक्त तारीख तक पंजीकरण करा सकेंगे और योजना के तहत सरचार्ज में सौ फीसदी लाभ ले सकेंगे। अब तक पूरे जनपद में करीब 5500 उपभोक्ताओं के ही पंजीकरण कराए जा सके हैं।

जनपद में 49 हजार 736 बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 176 करोड़ रुपये का विद्युत बकाया चल रहा था। जिसमें अकेले शहर में ही 6,567 उपभोक्ताओं पर ही करीब 39 करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के 43 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 137 करोड़ रुपये की विद्युत बकाया चल रहा था। शासन के आदेश पर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा घरेलू और कॉमर्सियल श्रेणी के दो किलोवाट तक और निजी नलकूप विद्युत संयोजनधारी सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर तक के विद्युत बिल में सौ फीसदी सरचार्ज माफी की योजना शुरू की है, जो एक जनवरी से लागू की गई है। पहले कार्पोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं के लिए 31 जनवरी तक और फिर 15 फरवरी तक योजना में पंजीकरण कराना जरूरी था, लेकिन अब शासन के निर्देश पर कार्पोरेशन द्वारा उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का एक और मौका देते हुए पंजीकरण की तारीख को विस्तारित करते हुए 25 मार्च कर दिया गया है। ऐसे में योजना में छूट गए बिजली उपभोक्ताओं को पंजीकरण से वंचित नहीं होना पड़ेगा और बकाएदार उपभोक्ताओं को पंजीकरण के लिए अब एक माह से अधिक तक का समय मिल गया है। अब ऐसे में बहुत से किसानों को भी नलकूप विद्युत संयोजन पर लंबे समय से चल रहे बकाया को सरचार्ज में राहत के साथ बिलों का भुगतान करने में आसानी हो सकेगी। हालांकि योजना में पंजीकरण के बाद भी बकाया बिल जमा करने के लिए 31 मार्च तक का ही समय रहेगा। वहीं विभाग द्वारा उक्त योजना के तहत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का विद्युत बकाया भी वसूल कर लिया है। इस योजना में उपभोक्ताओं को पहले ही तरह ही पंजीकरण के दौरान सरचार्ज हटाकर मूूल बिल में से तीस फीसदी राशि जमा करानी होगी, जबकि बाकी विद्युत बकाए की राशि 31 मार्च तक किस्तों में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed