फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बुंदेलखंड को कई सौगातें मिलने से भाजपाई गदगद

बुंदेलखंड को कई सौगातें मिलने से भाजपाई गदगद

Sat, 16 Feb 2019 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड को कई सौगातें मिलने से भाजपाई गदगद
बुंदेलखंड को कई सौगातें मिलने से भाजपाई गदगद
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को झांसी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड के लिए कई सौगातें दी। इन घोषणाओं से रैली में शामिल होने पहुंचे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। उनका कहना है कि पाइप पेयजल योजनाओं की घोषणा होने से गर्मियों में पानी की समस्या से लोगों को नहीं जूझना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने एड़ीचोटी का जोर लगा दिया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व महरौनी विधायक एवं प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी के साथ रणनीति बनाई जो कारगर साबित हुई। अकेले जिले को ही दस हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य तक पहुंचने में जिला इकाई कामयाब रही। जिले के पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को झांसी ले जाने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरू ने दावा किया है कि जिले से दस से बारह हजार लोग रैली में शामिल हुए। जिला इकाई ने सौ बसों का इंतजाम किया था। इसके अलावा तीन सौ चार पहिया वाहन, दुपहिया वाहन एवं ट्रेन से भी बड़ी संख्या में लोग झांसी पहुंचे। उधर, जिला मंत्री रत्नेश तिवारी ने बताया कि रैली में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग स्वयं के वाहन भी पहुंचे। जिला इकाई ने रैली में जाने वाले लोगों के लिए झररघाट पर भोजन की व्यवस्था की थी। यही पर वापसी के दौरान खाना खिलाया गया। रैली पूर्णतया सफल रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली में बीस हजार करोड़ की घोषणाएं की। इसमें पाइप पेयजल योजना भी रही। इससे बुंदेलखंड में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed