{"_id":"5b7dd22742c792466d282044","slug":"41534972455-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका की जमीन पर भूमाफिया की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की सीमा में आई भूमि पर भूमाफिया ने नजर गढ़ा ली है। इससे उसकी बिक्री होने का अंदेशा बढ गया है। इस ओर वार्ड नंबर 23 के सभासद ने जिलाधिकारी का ध्यान खींचा है। नगर पालिका परिषद के चुनाव से पहले ही सीमा का विस्तार हो गया था। इसमें कई ग्राम पंचायतों की भूमि नगर क्षेत्र में आ गई है। लेकिन इसका अभी तक लेखाजोखा तैयार नहीं हो सका है। भूमाफिया इसका अनुचित फायदा उठाने की फिराक में हैं। इसमें सबसे ज्यादा ग्राम पनारी, टपरियन, मसौरा, बैरियर, जुगपुरा में सक्रिय बने हुए हैं। उधर, सभासद जहीर अली रानू भूमाफिया की सक्रियता से चिंतित हैं। उन्होंने डीएम मानवेंद्र सिंह को बताया है कि ग्राम पनारी टपरियन, गुरुदीन पहलवान महाविद्यालय के पास, सहरिया बस्ती के चारों ओर, राधाकृष्ण मंदिर के पास, नहर रोड पर नजूल भूमि है। नगर पालिका परिषद ने इनके चिह्नींकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तैयार किया जा रहा लेखाजोखा
सीमा विस्तार में जो जमीन नगर पालिका के अंतर्गत आई है, उसके दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं। इस काम के लिए पहले ही एक लेखपाल व एक रिटायर कर्मी की नियुक्त की जा चुकी है।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद