{"_id":"598233414f1c1bf7378b47f6","slug":"41501705025-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरप्लस शिक्षकों का समायोजन हुआ स्थगित, बीएसए ने किए निर्द ेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरप्लस शिक्षकों का समायोजन हुआ स्थगित, बीएसए ने किए निर्द ेश जारी
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
सरप्लस शिक्षकों का समायोजन स्थगित
ललितपुर। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्रांकन के आधार पर सरप्लस सहायक शिक्षकों का अन्य विद्यालयों में समायोजन किया गया था, इसको हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने भी बीते सप्ताह हुए 130 सरप्लस शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि बीएसए ने सरप्लस शिक्षकों ने नवीन समायोजित विद्यालयों की सूची विगत 25 जुलाई को जारी करते हुए कार्यभारण ग्रहण करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। कुल 130 सरप्लस शिक्षकों की तुलना में लगभग एक सैकड़ा शिक्षकों ने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, इन सहायक शिक्षकों को राहत मिल सकेगी। वर्तमान में सरप्लस सहायक शिक्षकों की जो समायोजन प्रक्रिया की गई थी, इसमें 30 अप्रैल तक के छात्रांकन को आधार बनाया गया था, इसी बात का प्रदेश स्तर पर विरोध किया गया था, इसके तहत हाईकोर्ट ने समायोजन प्रक्रिया को निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शिक्षामित्रों का सहायक शिक्षकों के पद किया गया समायोजन भी रद कर दिया गया है, जिससे विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का गणित गड़बड़ा गया है।