{"_id":"597263254f1c1b73778b47a0","slug":"41500668709-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों गांव व मुहल्लों की बिजली घंटों रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों गांव व मुहल्लों की बिजली घंटों रही गुल
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली ठप होने से कई मोहल्ले रहे अंधेरे में
ललितपुर।
जिले में हल्की बारिश होती ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। बृहस्पतिवार की रात बारिश की बूंदे पड़ते ही इंसुलेटर बर्स्ट होने के साथ ही कई जगह पेड़ों सेटकराकर हाइटेंशन लाइन के तार टूट गए। इसके चलते शुक्रवार को शहर के कई मुहल्लों समेत दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति घंटों गुल रही।
गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर तीन और गोविंद नगर की बिजली शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बारिश होने के कारण ब्रेकडाउन में आ गई। इसके चलते शहर के मुहल्ला गोविंदनगर, चौकाबाग, नदीपुरा, कैलगुुवां रोड, करीम नगर, आजादपुरा तृतीय, लैड़ियापुरा, नईबस्ती क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा फीडर को अटैंड कर फाल्ट खोजना शुरू किया। करीब आठ घंटे बाद दोपहर पौने दो बजे फीडर तीन की बिजली सुचारु की जा सकी। वहीं, पांच दर्जन गांव को बिजली आपूर्ति करने वाला देवगढ़ फीडर भी शुक्रवार की अल सुबह साढ़े चार बजे ब्रेकडाउन में आ गया। इसके चलते इससे जुड़े गांव, महेशपुरा, ककरुआ, खिरिया, बंम्हौरीकलां, मैरतीकलां, जाखलौन, ऐरा, धौर्रा, देवगढ़ समेत पांच दर्जन गांव की बिजली ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग शुरू की गई, इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां हाइटेंशन तारों पर गिरने की वजह से तार टूट गए थे, तो कई जगह इंसुलेटर फट गए और डिस्क पंचर हो गई। विद्युत कर्मचारियों द्वारा साढ़े ग्यारह घंटे बाद दोपहर तीन बजे फाल्ट सुधारकर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इसी प्रकार शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ही राजघाट फीडर की बिजली भी फाल्ट आने के चलते ठप हो गई, जो दो घंटे बाद दोपहर करीब सवा तीन बजे सुचारु की जा सकी।