फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   40 acres of land needed for family court and judicial building

Lalitpur News: परिवार न्यायालय व न्यायिक भवन के लिए चाहिए 40 एकड़ जमीन

Sun, 16 Jul 2023 01:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 16 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
40 acres of land needed for family court and judicial building
ललितपुर। न्यायालय प्रशासन ने परिवार न्यायालय व आवासीय भवन बनाने के लिए शहर में 40 एकड़ भूमि की मांग की है। जिला प्रशासन जमीन तलाश करने में जुटा हुआ है। इस भूमि पर परिवार न्यायालय व न्यायाधीशों व उनके कर्मचारियों के आवास बनाने की योजना है।
विज्ञापन

न्यायालय प्रशासन ने परिवार न्यायालय के भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि मांगी थी। प्रशासन ने गल्ला मंडी के पीछे नहर के पास एक भूमि का चयन कर न्यायालय के अधिकारियों को अवलोकन कराई थी। लेकिन न्यायिक अधिकारियों ने इस भूमि को निरस्त कर दिया। अब न्यायालय द्वारा प्रशासन से न्यायालय भवन व आवासीय भवन निर्माण के लिए 40 एकड़ भूमि की मांग रखी है। यह भूमि शहर के आसपास मांगी गई है। सूत्रों की मानें तो रोड़ा में एक रकबा तलाश किया गया है, वहां पर सुलभ सड़क मार्ग नहीं है, इसलिए इस भूमि का चयन नहीं किया जा रहा है। हालांकि रोड़ा में भूमि चयन की प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन जल्द की भूमि तलाश कर न्यायालय प्रशासन को सुपुर्द करने के लिए प्रशासन सजग दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

न्यायालय ने भवन निर्माण के लिए 40 एकड़ भूमि मांग की थी। शहर के आसपास भूमि की तलाश की जा रही है। उचित भूमि मिलते ही, उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। - अमित भारतीय, उपजिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed