{"_id":"67cc96f1e96e80755c046a7b","slug":"39670-disputes-settled-through-compromise-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-131110-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सुलह से 39670 वाद का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सुलह से 39670 वाद का निपटारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 39670 वाद का निस्तारण हुआ। सात करोड़ 83 लाख 54 हजार 995 रुपये की समझौता धनराशि वसूल की गई। समझौते से वादों के निस्तारण के बाद लोगों के चेहरों पर संतुष्टि का भाव दिखा।
जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। जिला जज ने सात वाद निस्तारित कर 1.56 लाख रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (प्रथम) यादवेंद्र सिंह ने 42 वाद निस्तारित कर 1.70 लाख रुपये, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) सुनील सिंह ने 02 वाद निस्तारित कर 500 रुपये, अपर जिला जज (डकैती) लोकेश कुमार ने एक वाद निस्तारित कर 500 रुपये, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने 4221 वाद निस्तारित कर 2,45,700 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया।
सिविल जज (सीनियर डिविजन) मयंक जायसवाल ने 829 वाद निस्तारित कर 542500 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिविजन) अदिति जैन ने 1031 वाद निस्तारित कर 150 रुपये, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 516 वाद निस्तारित कर 88,600 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड ने टेलीफोन से संबंधित 457 वाद निस्तारित कर 19,796 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 490 वादों का निस्तारण कर 7,35,29,950 रुपये की समझौता राशि, श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने 02 वाद निस्तारित कर 1.56 लाख रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। हीरो फिनकार्प फाइनेंस लिमिटेड ने 06 वाद निस्तारित कर 49 हजार रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नंदप्रताप ओझा ने पारिवारिक वाद से संबंधित 33 वाद निस्तारित किए। क