फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   37.91 percent appeared in the exam, 62.09 percent were absent

Lalitpur News: 37.91 फीसदी ने दी परीक्षा, 62.09 फीसदी रहे अनुपस्थित

Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
37.91 percent appeared in the exam, 62.09 percent were absent
ललितपुर। रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 केंद्रों पर समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की परीक्षा हुई। पंजीकृत 4416 के सापेक्ष 1674 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2742 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 37.91 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 62.09 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सुबह से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए थे। गेट पर अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश करने दिया गया। बायोमेट्रिक चेकिंग भी की गई। जिला प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई, जोकि दोपहर 12:30 बजे तक चली। 11 केंद्रों पर पंजीकृत 4416 के सापेक्ष सिर्फ 1674 अभ्यर्थी शामिल हुए। 2742 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार कुल 37.91 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

-------
परीक्षा केंद्रों के आसपास लगाई बैरीकेडिंग
परीक्षा केंद्रों के आसपास वाली सड़कों पर पुलिस तैनात की गई थी। बैरीकेडिंग लगाकर यातायात व्यवस्था बनाई गई। क्यूआरटी वाहन व पीआरवी भी भ्रमणशील रहे। एसपी के साथ एएसपी कालू सिंह, सीओ सदर अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, प्रभारी यातायात आलोक तिवारी टीमों के साथ भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
झांसी व कानपुर के थे सर्वाधिक अभ्यर्थी
आरओ/एआरओ की परीक्षा देने वालों में झांसी व कानपुर जनपद के सर्वाधिक अभ्यर्थी थे। कुछ अभ्यर्थी निजी वाहन से आए थे। इसे पार्क करने की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों के आसपास ही थी। वहीं ट्रेन व बस से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक का रास्ता बताने में जगह-जगह तैनात की गई पुलिस ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed