{"_id":"60340e6f8ebc3ee97b529de7","slug":"36-percent-workers-vaccinated-lalitpur-news-jhs189232124","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 फीसदी फ्रंट लाइन वर्करों का हुआ कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 फीसदी फ्रंट लाइन वर्करों का हुआ कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। छूटे हुए फ्रंट लाइन वर्करों का सोमवार को कोविड टीकाकरण किया गया। नौ स्थानों पर 12 सत्रों में 1,271 फ्रंट लाइन वर्करों के सापेक्ष केवल 457 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई। इस तरह 36 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने छूटे हुए 1,271 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण कराने तैयारी की थी। इसके लिए नौ स्थानों पर 12 सत्र लगाकर टीकाकरण किया गया। 1271 के सापेक्ष मात्र 457 लाभार्थी ही टीकाकरण में पहुंचे। इनमें जिला अस्पताल में दो सत्रों में 107, जिला महिला अस्पताल में दो सत्रों में 56 और पुलिस लाइन में 136 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में 41, बार में 22, मड़ावरा में 22, महरौनी में 25, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में 37 और जखौरा में 11 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया।
-----
सोमवार को 12 सत्रों में 457 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया है।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट