{"_id":"609c340c8ebc3ed2002f87bd","slug":"36-patients-in-sunori-village-taldehate-news-jhs1948186134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनौरी गांव में मिले 36 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनौरी गांव में मिले 36 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम के बाद करीब छह गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। प्रशासन ने इन गांवों में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सुनौरी गांव में सबसे अधिक 36 मरीज हैं। अधिकारियों ने इन गांवों का भ्रमण कर लोगों से स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
कस्बा में लोगों के जागरूक होने एवं सावधानी बरतने का असर दिखाई देने लगा है लेकिन गांवों में जागरूकता की कमी के कारण अब मरीजों काफी संख्या में मिलने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र के ग्राम सुनौरी, खांदी, पूराकलां, करेंगा, जमालपुर, बनगुवां कलां आदि गांवों में कोरोना के कई मरीज मिल चुके है। ग्राम सुनौरी में तो एक ही दिन में तीन दर्जन से अधिक मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के बाद एसडीएम अनिल कुमार, एसीएमओ डा. मुकेश चंद्र दुबे और चिकित्सा अधीक्षक डा. नितिन कंसौरिया ने गांव में जाकर लोगों को जांच कराने एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।
टीमें गई गांवों में
जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम सुनौरी और सुनौरा में ग्रामीणों के सैंपल लिए। लोगों को स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का पालन करने की अपील भी की। टीम में धीरज कुमार, अंकित पटेल, घनश्याम कुशवाहा, नीलेश सिंह, नीरज दीक्षित, रवि सोनकर आदि प्रमुख रहे।