फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   342 proposals got the green signal, budget of Rs. 43.68 crores was passed

Lalitpur News: 342 प्रस्ताव को मिली हरी झंडी,43.68 करोड़ का बजट हुआ पास

Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
342 proposals got the green signal, budget of Rs. 43.68 crores was passed
ललितपुर। नगर पालिका बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक की शुरुआत में सभासदों का एक गुट नाराजगी के चलते सभागार में एक घंटे बाद पहुंचा तो बैठक शुरू हुई। एजेंडा के प्रथम प्रस्ताव की जानकारी लेने पर सदर विधायक व सभासद में नोकझोक होने ली। मामला तूल पकड़ते देख सभासद बैठक छोड़कर बाहर निकले और सदर विधायक पर धमकाने का आरोप लगाया। वहीं सदर विधायक ने कहा सभासद बैठक में व्यवधान डाल रहे थे, जिस पर उन्हें सीट पर बैठने के लिए कह दिया था। हालांकि बैठक में 342 विकास कार्यो पर 43.68 करोड़ के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक के पदेन सदस्य सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व उपजिलाधिकारी/ मनीष कुमार की उपस्थिति में हुई। बैठक निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुई। बैठक में प्रथम प्रस्ताव संख्या 1016 में गत बैठक के प्रस्ताव की पुष्टि की जाती है। इस पर सभासद मनमोहन चौबे ने इसे विस्तार से जानकारी चाही। इस पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व सभासद में तीखी नोंकझोंक होने लगी। मामला तूल पकड़ने पर बैठक छोड़कर बाहर आए सभासद ने सदर विधायक पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा बैठक में प्रस्ताव पर विस्तार से जानकारी मांगी थी, जिस पर सदर विधायक ने कहा चुपचाप बैठ जाओ तुम हमें जानते नहीं हो। इसे धमकी मानते हुए बैठक के बीच ही बाहर आए गए हैं। लगभग एक घंटे चली बैठक में 344 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें बिजली, कार्यालय व स्वच्छता समेेत निर्माण के 342 प्रस्ताव को 43.68 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इनमें 37.81 करोड़ रुपये के निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत हुए तो वहीं स्वच्छता के लिए 2.56 करोड़ के प्रस्ताव रहे। वहीं बिजली कार्यो पर 2.94 करोड़ पर मुहर लगाई। 20 लाख रुपये से कार्यालय सामग्री और अलाव पर 4.95 लाख रुपये की सहमति बनी। इस दौरान पालिका के सभासद समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बैठक से कई सभासदों ने बनाई दूरी
नगर पालिका की बोर्ड बैठक को लेकर कई सभासदों ने एजेंडा में कई प्रस्ताव पर आपत्ति, सड़कों के कार्यों के विरोध को लेकर नाराजगी जताते हुए दूरी बना ली। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने दो बार अध्यक्ष कार्यालय में जाकर समझाया, लेकिन सभासद नहीं माने। इसके बाद अन्य सभासदों ने प्रयास किया, जिसके बाद एक घंटे की देरी से सभासद बैठक में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महिला सभासद करतीं रहीं इंतजार
बोर्ड बैठक में महिला सभासद समय पर पहुंच गईं। प्रशासक समेत अन्य अधिकारी भी सभागार में मौजूद हो गए। लेकिन पुरुष सभासदों के सभागार में न आने पर महिला सभासद एक घंटे तक बैठकर बैठक का इंतजार करतीं रही। इसके बाद सदर विधायक के पहुंचने पर और सभासदों के आने पर बैठक शुरू हो सकी।
---
सभासदों ने की निधि की मांग
बैठक में सभासदों ने प्रतिमाह 50 हजार रुपये की निधि दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा निधि मिलने से सभासद वार्ड में नाली व अन्य छोटे मरम्मत व निर्माण के कार्य करा सकें। वहीं सभासद शिवानी कुशवाहा ने वार्ड में जलभराव की समस्या से निस्तारण कराए जाने व सेंट्रल पब्लिक स्कूल की गली में सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की।
000000000
पांच करोड़ से बनेगा नगर पालिका का कार्यालय
बोर्ड बैठक में नगर पालिका का आधुनिक कार्यालय पांच करोड़ से शहर कोतवाली के सामने पालिका की भूमि पर बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
0000000
पीएन इंटर कॉलेज में चार कमरे बनेंगे
नगर पालिका पीएन इंटर कॉलेज में चार कमरे 70 लाख की लागत से बनवाएगी। इसकी लंबे समय से मांग चल रही थी। वहीं सफाई कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये से वर्दी खरीदी जाएगी।
0000000
व्यापारियों का विरोध देख दो प्रस्ताव टाले
नगर में अनावासीय भवन पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाने, खाली प्लाटों पर जुर्माना और जलकर लगाने का प्रस्ताव के मामले को फिलहाल टाल दिया गया है। दो प्रस्तावों पर बीते दिनों व्यापारी नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया था।

0000000
प्रमुख कार्य
निर्माण कार्यो-37.81 करोड़
विद्युत कार्यो-2.94 करोड़
स्वच्छता पर-2.56 करोड़
कार्यालय सामग्री-20 लाख
अलाव पर -4.95 लाख
कंबल खरीद-70 लाख
0000000000
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 342 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिनमें विकास कार्यो सहित अन्य कामों पर 43.68 करोड़ के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।-मनीष तिवारी,प्रशासक-एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed