{"_id":"5eef9cf18ebc3e4342526fa8","slug":"34-truck-wheat-lalitpur-news-jhs1696363132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ की जगह उतरा चौतीस ट्रक माल गोदाम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ की जगह उतरा चौतीस ट्रक माल गोदाम में
विज्ञापन
truck
- फोटो : truck
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी गेहूं की डिलीवरी में तेजी नहीं आ पा रही है। शनिवार को सौ जगह 34 ट्रक माल गोदामों में उतारा गया, जबकि रविवार को गेहूं उतारने का काम ठप रहा। इससे सोमवार को गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने के आसार बने हुए हैं।
गेहूं खरीद में सुस्त डिलीवरी बाधा बन गई है। तमाम प्रयासों के बाद भी सोसाइटी पर खरीदे गए गेहूं की डिलीवरी वेयरहाउस की गोदामों में नहीं हो पा रही है। इसमें श्रमिकों की कमी प्रमुख वजह मानी जा रही है। पिछले दिनों जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने वेयरहाउस के अफसरों को चेतावनी देते हुए प्रतिदिन सौ ट्रक गेहूं गोदामों में उतारने के निर्देश दिए। इसके बाद भी डिलीवरी में तेजी नहीं आ सकी। शनिवार को सौ की जगह चौंतीस ट्रक गेहूं गोदामों में उतारा गया, जबकि रविवार को एक भी ट्रक गेहूं नहीं उतर सका।
बताया गया कि इस समय गोदामों पर करीब पचास ट्रक गेहूं उतरने के लिए खड़ा है। ऐसे में सोमवार को क्रय केंद्रों पर खरीद प्रभावित होने के आसार हैं। शनिवार को करीब दो दर्जन केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हो पाई थी। यहां पहले से खरीदा हुआ गेहूं रखा हुआ है।
विज्ञापन
----
इतना खरीदा गेहूं
पीसीएफ ने 52301.500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसमें 35536.500 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी गोदामों में की गई है। इसमें 17265 मीट्रिक टन गेहूं का उठान क्रय केंद्रों से होना शेष है।
----
गेहूं के उतारने में धीमी गति बनी हुई है। इस वजह से गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पहले ही अवगत कराया जा चुका है।
- रमेश कुमार गुप्ता
सहायक निबंधक, सहकारिता