फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से भाजपा में खुशी

पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से भाजपा में खुशी

Wed, 08 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से भाजपा में खुशी
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने से भाजपाई खुश
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का स्वागत का किया गया।

पिछड़ा मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। पार्टी पिछड़ों के हित में लगातार काम कर रही है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आयोग को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए बिल लाए। विपक्षियों को भय सताने लगा कि थोड़ी सी गलती उनके वोट बैंक को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जिला पंचायत सदस्य वंशी बाबू, सुरेश कोंते ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, प्रदीप चौबे, पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, हरीराम निरंजन, शशिशेखर पांडेय, जगदीश सिंह लोधी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन सेन, देवेंद्र गुरू, डा. दीपक चौबे, दीपक मिश्रा, किंजल्क हुंडैत, गौरव गौतम, श्रीकांत कुशवाहा, शहनाज बानो, पुरूषोत्तम कुशवाहा, रूपेश साहू, संदीप बुंदेला, खुशबू, ममता, रामरती, सुनीता यादव, हेमंत व सुनीता झां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed