फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खबिरकापुरा समेत कालोनी में गहरा रहा पेयजल संकट

खबिरकापुरा समेत कालोनी में गहरा रहा पेयजल संकट

Wed, 11 Apr 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबिरकापुरा समेत कालोनी में गहरा रहा पेयजल संकट
खिरकापुरा में गहरा रहा पेयजल संकट
विज्ञापन

सिर्फ 10 दिन ही चल सका हैंडपंप, कहीं दो में से एक ही कर रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर के एक किनारे बसा मुहल्ला खिरकापुरा पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर के पास लगा नया हैंडपंप सिर्फ 10 दिन ही चल पाया तो वहीं, खिरकापुरा कालोनी में दो में से एक हैंडपंप खराब हो गया है। कमोवेश यही स्थिति कांशीराम कालोनी सुरईघाट की है। यहां बने सरकारी स्कूल में तो पेयजल की व्यवस्था ही नहीं है।
मुहल्ला खिरकापुरा में दो कांशीराम आवासीय कालोनी का निर्माण किया गया है। इसमें रहने वाले परिवारों के लिए टंकी बनाई गई हैं। सुरईघाट स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में लाखों से रुपये बनी टंकी व पंप हाउस दिखावटी है। यहां की पेयजल व्यवस्था को बनाने के लिए पृथक से बोरिंग कर दो मोटरें लगाई गई हैं। इनमें से एक मोटर ही काम कर रही है, जिससे ब्लाक एक से आठ तक में रहने वाले परिवारों की प्यास बुझ पाती है। ब्लाक नौ से 19 तक के परिवारों का बुरा हाल है। जिन परिवारों के पास टुल्लू मशीन है, वह थोड़ा बहुत पानी जुटा लेते हैं, लेकिन जिनके पास मशीन नहीं है, वह दूसरों पर आश्रित होकर रह गए हैं। कई बार तो पानी लेने के दौरान झगड़े की नौबत बन जाती है। कालोनी परिसर में जो दो हैंडपंप लगे हुए हैं, उनमें से एक ही हैंडपंप काम कर रहा है। इसी हैंडपंप से प्राथमिक विद्यालय संकटमोचन में नामांकित 51 बच्चे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। स्कूल की चहारदीवारी के बाहर लगा हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी सुध विभागीय कर्मियों ने नहीं ली है। कांशीराम आवासीय कालोनी खिरकापुरा में दो में से एक हैंडपंप ही काम कर रहा है। यह हैंडपंप भी महीनों से खराब पड़ा हुआ है। मुहल्ला खिरकापुरा में सरस्वती शिशु मंदिर के पास रहने वाले परिवार पाइप जलापूर्ति बाधित होने से बेहद परेशान हैं। यहां 10 दिन पहले लगा हैंडपंप अब खराब पड़ा है। इससे इस क्षेत्र की पेयजल का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पांच साल से नहीं भरी गई टंकी
पांच साल पहले पेयजल की समस्या के निदान के लिए टंकी का निर्माण किया गया था जो आज तक नहीं भरी गई है। इसकी जगह पृथक से बोर कर जलापूर्ति की जा रही है। इससे ब्लाक एक से आठ तक में ही पानी पहुंच पाता है। विभागीय कर्मियों ने जलापूर्ति का समय भी निर्धारित नहीं किया है। जिससे लोगों को पानी के इंतजार बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील राठौर

सुबह से नहीं आए नल
सुबह से लेकर दोपहर हो गया है लेकिन अभी तक जलापूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में कालोनी परिसर में लगे इकलौते हैंडपंप पर पानी के लिए भीड़ लग जाती है। कई लोगों ने टुल्लू मशीन चलाकर पानी आपूर्ति होने की जानने की कोशिश की है।
भागवती

तीन दिन से ब्लाक में नहीं आए नल
ब्लाक 10 में तीन दिन से नल नहीं आए हैं। यदि थोड़ा बहुत पाइप में पानी आया होगा तो उसे कई लोगों ने टुल्लू पंप लगाकर खजींच लिया। इस स्थिति में पानी की समस्या बनी हुई है। कालोनी में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां एक कर्मचारी के भरोसे कालोनी में सफाई है। इसके अलावा मच्छरों ने रात का चैन छीन लिया है। यहां कभी फागिंग मशीन भी नहीं आती है।
शीला

खेंचू लगाकर पाइप से खींचते पानी
कालोनी में पानी की समस्या ज्यादा है। कुछ टुल्लू पंप से पानी भरते हैं जिनके पास पंप नहीं रहता है, वह यूं ही खाली बर्तन के बैठे रह जाते हैं। हमारे पास टुल्लू नहीं है तो खेंचू लगाकर पाइप में पानी भरते हैं।
रिजवाना

शिशु मंदिर के पास कम ही आता पानी
जो मेन सड़क किनारे रहते हैं, उन्हें तो भरपूर पानी मिलता है। लेकिन गलियों में रहने वालों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर के पास पाइप लाइन में कम ही पानी आता है। जिससे पीने लायक ही पानी मिल पाता है।
लक्ष्मन

दस दिन में ही खराब हो गया हैंडपंप
दस दिन पहले नया हैंडपंप लगाया गया तो मुहल्लेवासी काफी खुश हो गए। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक कायम नहीं रही। अब विभाग के लोग उसे दूर से देखते भाग जा रहे हैं, जिससे वह सही नहीं हो पा रहा है।

हीराबाई

अधिकारियों के कानों पर नहीं रेंग रही जूं
मुहल्ला विष्णुपुरा, रैदासपुरा, खिरकापुरा में नल नहीं आ रहे हैं। कुछ हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण हालात बिगड़ रहे हैं।
मुकेश, सभासद
वार्ड नंबर दो रैदासपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed