{"_id":"5a7228714f1c1b89268b79e5","slug":"31517430897-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा: जनपद के 21 बाल वैज्ञानिक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में करेगें प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा: जनपद के 21 बाल वैज्ञानिक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में करेगें प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 बाल वैज्ञानिक लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन
राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के सभागार में बाल वैज्ञानिक विज्ञान-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा ‘इंसपायर अवार्ड मानक’ कार्यक्रम 2017-18 के तहत जनपद के चुने गए छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल द्वारा इनमें से कुल 21 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल को प्रदेश स्तर के लिए चुना गया।
इंसपायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डीएम मानवेंद्र सिंह के मुख्यातिथ्य में किया गया। डीएम ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़कर एक मॉडलों की प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों द्वारा तैयार किए गए इन मॉडलों को कॉमर्शियल रूप में परिवर्तित किया जाए तो निश्चित की अद्भुत आविष्कार प्राप्त होंगे। डीएम के साथ विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी पियूष राय व कार्यक्रम के जिला समन्वयक अमित शुक्ला ने भी मॉडलों का अवलोकन किया। गौरतबल है कि इस इन्सपायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के तहत जनपद के कुल कुल 153 छात्र-छात्राएं चयनित किए गए थे, जो अपने आंडिया से मॉडल तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। मॉडल तैयार करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रत्येक बाल वैज्ञानिकों को दस-दस हजार रुपये भी दिए गए। चयनित 153 छात्र-छात्राओं में 41 विद्यार्थी माध्यमिक विद्यालयों और 112 विद्यार्थी जूनियर हाईस्कूल के थे, जबकि इस प्रदर्शनी में कुल 86 छात्र-छात्राओं द्वारा मॉडल प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय नव प्रवर्तन केंद्र अहमदाबाद से आए वैज्ञानिक आशुतोष शुक्ला और उनके साथ नेहरू नगर महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. विनीत अग्निहोत्री व शशांक शर्मा शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने गहनता से मॉडलों का निरीक्षण व मूल्यांकन करके 21 मॉडलों को प्रदेश स्तर के लिए चिह्नित किया गया। इसमें बाल वैज्ञानिकों साहिल, विक्रम, भूमि जैन, केजी सिंह, शिवांगी मिश्रा, स्मृति जैन, अंजली समाधिया, अदिति कड़की, अंजली चौरसिया, शिवांस पाठक, कुमकुम वर्मा, राघवेंद्र, रवि, नीरज पाल, व्योम कुमार तिवारी, वब्बू, राम अवतार, आयुष बुंदेला, मुक्कान सेन, सौभिक यादव व असद के मॉडलों को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चिह्नित किया गया। इस बाल वैज्ञानिकों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मैडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव वर्मा ने किया व सभी का आभार व्यक्त राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया।