फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 electric pole broken by storm , electri cut in 100 village for 17 hours

आंधी बारिश में 30 खंभे टूटे, दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिर, छप्पर उड़े

Sun, 21 Jun 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
30 electric pole broken by storm , electri cut in 100 village for 17 hours
पुलिस लाइन के पास बिजली तारों पर लटका टूटा हुआ पेड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार की रात को आई तेज आंधी के कारण पाली, बिरधा, जाखलौन के एक सैकड़ा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए। आंधी में जाखलौन, बिरधा व पाली विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर पेड़ गिरने से 22 खंभे टूट गए। एक सैकड़ा गांवों में 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रेलवे स्टेशन पर आंधी के कारण स्टेशन भवन, रेलवे कॉलोनी व रेलवे अस्पताल और रेलवे टीआरडी कार्यालय में पेड़ जमीन से उखड़कर जा गिरे।
विज्ञापन

जिले में बीते रोज हुई बरसात के दौरान आंधी का कहर देखने को मिला। आंधी के कारण पाली, बिरधा व जाखलौन सब स्टेशन की 33 केवी लाइन और 11 हजार केवी लाइनों पर कई जगह पेड़ गिर गए। इनके अंतर्गत आने वाले एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हा गई और रात भर ठप रही। बरसात रुकने के बाद विद्युत अधिकारियों के निर्देशन में लाइनमैन कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग कर लाइन ठीक करने का प्रयास शुरु किया, लेकिन जगह-जगह पेड़ लाइनों पर पड़े मिले। कई जगह तो हैवी पेड़ लाइनों पर पड़े थे।
विज्ञापन

नेहरुनगर में बाल संरक्षण गृह के पीछे जाखलौन पंप केनाल की 33 केवी लाइन पर एक पेड़ गिर गया, इससे जाखलौन पंप केनाल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी के साथ जाखलौन में भी 11 हजार केवी लाइनों पर कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ टूटकर गिर गए। इससे गांवों में लगभग 10 बारह खंभों की 11 हजार केवी की विद्युत लाइनें जमीन पर बिछ गईं। लगभग ऐसा ही नजारा पाली और बिरधा सब स्टेशन की लाइनों का रहा, जहां 33 केवी लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइन फाल्ट में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर पेट्रोलिंग के बाद अगले दिन रविवार को दोपहर तक बिजली कर्मचारियों द्वारा लाइन जोड़ने का कार्य किया गया। इसके बाद पाली व बिरधा सब स्टेशन के अधिकांश फीडरों की बिजली दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद सुचारु करा दी गई। वहीं, जाखलौन पंप केनाल की 33 केवी लाइन को ठीक करने का कार्य रविवार की देर शाम तक जारी रहा।
रेलवे स्टेशन व रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालयों एवं कॉलोनी में भी आंधी ने कहर बरपाया। आंधी आने से रेलवे स्टेशन के सर्कुलर एरिया में लगा एक पेड़ उखड़कर स्टेशन भवन पर पीछे की ओर गिर गया, हालांकि इससे स्टेशन भवन को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं, टीआरडी कॉलोनी में खड़ा एक पेड़ उखड़कर गिर गया, जो टावरवैगन शेड की रेल लाइन तक जा गिरा, जिसे हटाने का कार्य रात में ही किया गया। इसी प्रकार रेलवे के आईओडब्ल्यू कार्यालय में स्थित मंदिर पर एक पेड़ गिर गया, जिससे मंदिर का टिनशेड धराशायी हो गया। वहीं, रेलवे अस्पताल के पास नेहरुनगर की ओर जाने वाले रोड पर एक पीपल का पेड़ उखड़कर गिर गया, जो सड़क के दूसरी ओर रेलवे लाइन के किनारे तक जा पहुंचा। जबकि, रेलवे कॉलोनी निवासी की सरकारी निवास की एक बाउंड्रीवॉल टूट गई। इसके साथ ही यहां से निकली विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंची है। इस रोड पर तीन पेड़ गिरने से करीब चार खंभे व विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

-------------
नेहरुनगर में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त
शहर के मोहल्ला नेहरुनगर में कई मकानों व विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से रात भर नेहरुनगर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रही। मोहल्ले में एक व्यक्ति के मकान पर पेड़ गिर गया, जिससे आधा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कई जगह मोहल्ले में ही 11 हजार केवी लाइनों पर पेड़ गिर गए, जिससे करीब पांच से अधिक खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही शहर के वर्णी चौराहा, सिविल लाइन, स्टेशन रोड पर कई जगह पेड़ गिर गए व विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इससे रात भर नेहरुनगर और चार नबंर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

रेल्वे क्रॉसिंग से बी केबिन की ओर जाने वाली सड़क पर तेज हवा से उखड़ा पेड़

रेल्वे क्रॉसिंग से बी केबिन की ओर जाने वाली सड़क पर तेज हवा से उखड़ा पेड़- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed