फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 colleges lack fire safety arrangements; administrators remain unresponsive despite notices.

Lalitpur News: 30 महाविद्यालयों में नहीं हैं अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, नोटिस के बाद भी नहीं जागे संचालक

Thu, 25 Jun 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
30 colleges lack fire safety arrangements; administrators remain unresponsive despite notices.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के सरकारी और निजी 30 महाविद्यालयों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अधिकांश संस्थानों ने सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया। ऐसे में हजारों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है। अब अग्निशमन विभाग इन संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
जिले के स्नातक और परास्नातक महाविद्यालयों में प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। इन संस्थानों में लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से बहुमंजिला भवन तो तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन आग से बचाव के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। कई कॉलेजों में अग्निशमन यंत्र तो रखे गए हैं, लेकिन उन्हें संचालित करने का प्रशिक्षण किसी को नहीं है। वहीं कई स्थानों पर रखे उपकरण लंबे समय से उपयोग न होने के कारण जंग खा रहे हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन न करने और एनओसी न लेने पर करीब 30 महाविद्यालयों को नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद संस्थानों ने आवश्यक सुधार नहीं किए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब संबंधित महाविद्यालयों के बिजली कनेक्शन निरस्त कराने के लिए विद्युत निगम से पत्राचार किया जाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी के माध्यम से भी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------

इन महाविद्यालयों को जारी किए गए थे नोटिस
नोटिस प्राप्त संस्थानों में राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, राजकीय महाविद्यालय तालबेहट, नेहरू महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय महरौनी, राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज पुलवारा, एमएसडी महाविद्यालय पाली, केपीएस डिग्री कॉलेज ककरुआ, महेंद्र सिंह महाविद्यालय तालबेहट, सरदार पटेल एमएसडी महाविद्यालय मिर्चवारा, भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन महर्रा, स्व. रवींद्रानंद बड़ौनिया महाविद्यालय महरौनी, स्वामी संत ब्रह्मानंद महाविद्यालय जखौरा, राजावत कॉलेज ऑफ एजुकेशन महरौनी, श्रीराम महाविद्यालय पटऊआ, पीएन शर्मा महाविद्यालय सैदपुर, डॉ. सोनेलाल पटेल महाविद्यालय बिरधा और सरस्वती मंदिर महाविद्यालय मड़ावरा सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन महाविद्यालयों ने भवन निर्माण के बाद अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त नहीं किया है। साथ ही कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के बुनियादी प्रबंध भी नहीं किए गए हैं।
---------------------
जनपद के 30 महाविद्यालयों को अग्नि सुरक्षा उपाय न करने और सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी सुधार नहीं किया गया। अब इनके बिजली कनेक्शन निरस्त कराने के लिए विद्युत निगम तथा अन्य कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से पत्राचार किया जाएगा।
- तबारक हुसैन, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed