फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30,000 cusecs of water released from Rajghat dam in Lalitpur

झांसी-ललितपुर में भारी बारिश: नदी-नाले उफान पर, पुल डूबे.. घरों में घुसा पानी; दो दिन के लिए स्कूल बंद

Sun, 13 Jul 2025 02:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी/ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी/ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Jul 2025 02:00 PM IST
सार

झांसी और ललितपुर में लगातार बारिश हो रही है। मानसरोवर तालाब ओवरफ्लो हो गया। ओना पुल पर पानी का बहाव शुरू हो गया है। गढ़िया पुल डूबने से आवागमन प्रभावित है। राजघाट बांध से 30,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

विज्ञापन
30,000 cusecs of water released from Rajghat dam in Lalitpur
झांसी-ललितपुर में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में चौबीस घंटे से हो रही बारिश से बांध लबालब हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने पर राजघाट, माताटीला और गोविंद सागर बांध सहित आठ बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाने लगा। गोविंद सागर बांध के गेट खुलने से घंटाघर से मवेशीबाजार की ओर जाने मार्ग पर निर्मित शहजाद नदी पुल के ऊपर से तीन से चार फुट पानी पहुंच गया, जिससे यहां का यातायात थम गया।

विज्ञापन




पूरे जनपद में चौबीस घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर बह रहे है। बांधों में पानी की आवक बढ़ने से इनका जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पर पहुंचने लगा। इसे देखतते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के गेट खोलकर अतिरिकत पानी की निकासी करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


आदेशों के क्रम में राजघाट बांध से 30000 क्यूसेक, भावनी बांध से 56761 क्यूसेक, उटारी से 7100 क्यूसेक, गोविंद सागर बांध से 11754 क्यूसेक, जमडार बांध से 10785 क्यूसेक, शहजाद बांध से 33680 क्यूसेक पानी, कचनौंदा बांध से 49343 क्यूसेक, माताटीला से 90000 क्यूसेक के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाने शुरू कर दिया गया है। बांधों के गेट खुलने से निचले इलाकों में पानी ही पानी भर गया है। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पुल-रपटा डूब गए और यातायात थम गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में बारिश से परकोटे की दीवार गिरी, जगह-जगह जलभराव
मानसूनी सीजन में लगातार 23वें दिन भी झांसी में बारिश जारी रही। रविवार को सुबह तड़के भी बारिश हुई। इससे पहले शनिवार देर रात तक भी बारिश होते रहने से कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। सुबह तक लोग पानी निकालते रहे। वहीं, लक्ष्मीगेट बाहर परकोटे की दीवार ट्रांसफार्मर पर गिर गई। हालांकि, उस समय कोई दीवार के पास मौजूद नहीं था। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आज भी रात तक भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद आगामी तीन दिन सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। झांसी के टोड़ी फतेहपुर से निकली पथराई नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, लेकिन आवागमन अभी भी बंद है।

30,000 cusecs of water released from Rajghat dam in Lalitpur
बारिश के चलते लक्ष्मी गेट बाहर परकोटे की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

बारिश के चलते लक्ष्मी गेट बाहर परकोटे की दीवार गिरी।

30,000 cusecs of water released from Rajghat dam in Lalitpur
घर में भरा पानी निकालते बसपा पार्षद उमेश जोशी - फोटो : अमर उजाला

घर में भरा पानी निकालते बसपा पार्षद उमेश जोशी।

30,000 cusecs of water released from Rajghat dam in Lalitpur
ललितपुर के तालबेहट में माताटीला मार्ग पर स्थित अंडर ब्रिज में जलभराव से आवागमन बंद - फोटो : अमर उजाला

ललितपुर के तालबेहट में माताटीला मार्ग पर स्थित अंडर ब्रिज में जलभराव से आवागमन बंद।

मानसूनी सीजन में पहली दफा खुले राजघाट बांध के गेट, छोड़ गया 1.96  लाख क्यूसेक पानी छोड़ा 
बुंदेलखंड में छोटी नदियों के उफान के बाद अब बेतवा में भी उफान आने लगा है। बेतवा में तेजी होने से मानसूनी सीजन में पहली दफा रविवार दोपहर 12:00 राजघाट बांध के 29 गेट खोले गए। बांध के गेट खोलकर 1,96,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि बेतवा में पानी छोड़े जाने से माताटीला बांध के गेट भी शाम तक खोले जाएंगे। उधर, सुकुवां ढुकुवां बांध में भी बहाव तेज होने से पानी नीचे गिरना शुरू हो गया है। पानी के इस बहाव को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचना शुरू हो गए।  सुरक्षा के लिए पुलिस बल  तैनात किया गया है।

ललितपुर में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी
ललितपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्कूल परिसरों में पानी भर गया है। स्कूल जाने वाले मार्ग डूबे हुए है। इसे देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह डीएम के निर्देश पर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में 14 और 15 जुलाई का अवकाश घोषित कर दिया है।

ललितपुर जीआरपी थाने में भरा बरसात का पानी
ललितपुर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में करीब एक फुट से अधिक पानी भर गया है। यह पानी हवालात, मालखाने व कार्यालय में भरने से पुलिस पत्रावली भी गई है। साथ सामान भी खराब हो गया है, पुलिस कर्मी बाल्टियों से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लगातार बारिश होने के कारण परिसर की स्थिति में सुधार नहीं आया है। 

रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत विकास कार्य हो रहा
रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत विकास कार्य हो रहा है, लेकिन जीआरपी थाने का निर्माण नहीं कराया गया। यह थाना काफी पुराना है। इसकी छत पुरानी होने के कारण जगह-जगह से इसमें बारिश का पानी टपकता है। साथ ही सड़क उंची होने के कारण अधिक बरसात में जलभराव की स्थिति हो जाती है। 

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी नवीन कुमार ने बताया कि कई बार इस संबंध में आलाधिकारियों के माध्यम से थाने की इमारत बनवाने के लिए रेलवे के आलाधिकारियों को भेजा चुका है, लेकिन रेलवे में थाने निर्माण को कार्ययोजना में शामिल नहीं किया है।

जलभराव की समस्या को लेकर पनारी में सड़क पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
ललितपुर जिले के ग्राम पनारी में जलभराव होने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह ललितपुर-बानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। वाहनों की दोनों ओर लगी लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed