{"_id":"61030e748ebc3e092576fc68","slug":"2785-sample-examine-no-corona-found-lalitpur-news-jhs2007255114","type":"story","status":"publish","title_hn":"2785 सैंपलों की जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2785 सैंपलों की जांच में नहीं मिला कोई संक्रमित
विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg
- फोटो : corona hotspot 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर एक सप्ताह से राहत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2785 सैंपल लिए, इनकी जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। कम संक्रमित मिलने से रिकवर दर भी 98.98 बनी हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की गति एक सप्ताह से थमी हुई है। टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। इससे जनपद में राहत बनी हुई है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करना अधिक आवश्यक है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें। समय-समय पर हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2785 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर से 1427 और एंटीजन किट से 1358 सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन सैंपल की जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लैब में भेजा गया है। वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 12701 है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12572 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 3029 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।