फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   27 FST and SST teams are monitoring in Lalitpur

Lalitpur News: ललितपुर में 27 एफएसटी और एसएसटी टीमें कर रहीं निगरानी

Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
27 FST and SST teams are monitoring in Lalitpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 27 उड़नदस्ता टीमें (एफएसटी) और स्थैतिक निगरानी (एसएसटी) टीमें गठित कर दी हैं। उक्त टीमें को क्षेत्र भी आवंटित कर दिया गया।
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए इन टीमों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने टीमों को क्षेत्र भी आवंटित कर दिए हैं। एफएसटी की 15 और एसएसटी की 12 टीमें हैं। एफएसटी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में 24 घंटे गश्त पर रहेगी। बॉर्डर और अन्य स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं। इन नाकों पर 12-12 घंटे की शिफ्ट में एसएसटी टीम तैनात रहेंगी और चेकिंग करेंगी। एसएसटी बाहर से आने वाली गाड़ियों में चुनाव सामग्री, प्रलोभन की वस्तुएं, पैसा आदि की जांच करने में जुटी है। निर्धारित रुपयों से अधिक पैसा मिलने पर टीम इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर आगे की कार्रवाई कर रही है। सबूत दिखाने पर ऐसे लोगों को राहत भी दी जा रही है। मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ी, शराब या पैसे का वितरण न किया जा सके, इसके लिए विशेष नजर रखी जा रही है। ----------
विज्ञापन

एफएसटी व एसएसटी टीम के साथ वीडियोग्राफर तैनात: चुनाव में एफएसटी व एसएसटी टीम के साथ वीडियो ग्राफर भी तैनात किया गया है। उक्त वीडियो ग्राफर टीमों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की वीडियोग्राफी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कंट्रोल रूम के जरिए हो रहा शिकायतों का निस्तारण:
विकास भवन में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां पर एक प्रभारी व अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उक्त कर्मचारी यहां आने वाली शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभाग के जरिए करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article