{"_id":"5e9dea328ebc3ed5c244deb4","slug":"25-gamblers-captured-lalitpur-news-jhs1649857160","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुआरी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जुआरी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो दर्जन लोग जुआ खेलते पकड़े गए। उनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। थाना कोतवाली अंतर्गत सिद्धन मंदिर के आगे देहरे बाबा मंदिर के पास नौ आरोपी लॉकडाउन के दौरान जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सिपाहियों के साथ सिद्धन मंदिर के पास गश्त कर रहे थे, तभी सूचना पर वहां से कुछ आगे देहरे बाबा मंदिर नेहरूनगर रोड पर पहुंचे तो कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से जुआ खेल रहे नौ लोगों को पकड़ लिया। मालफड़ व ताश कब्जे में ले लिया। 14,700 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मोहल्ला घुुसयाना निवासी जावेद खान, नेहरूनगर निवासी जागेश गौतम, बी केबिन नेहरूनगर निवासी चंचल, नेहरूनगर टोरिया मंदिर निवासी संजू सेन, पुुरानी पुलिस चौकी नेहरू नगर निवासी बसीम खां, सिद्धनपुरा नेहरूनगर निवासी पुष्पेंद्र यादव, टौरिया मंदिर नेहरूनगर निवासी अवतार यादव, सिद्धनपुरा नेहरूनगर निवासी हीरालाल, राजाराम कुशवाहा बताए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बा में ब्लॉक के पास लॉकडाउन का उल्लंघन कर जुआ खेलते सात आरोपियों के खिलाफ थाना मड़ावरा पुलिस ने कार्रवाई की है। मड़ावरा एसएचओ देवेंद्र सिंह ने कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि गश्त के दौरान मड़ावरा निवासी जीवन समेत सात लोग ब्लॉक के पास एक साथ एकत्रित होकर जुआ खेलते पकड़े गए। मौके से उक्त सभी के पास से ताश के पत्ते एवं 357 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।
इसी तरह, थाना मदनपुर एसएचओ विनोद कुमार ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम परसाटा निवासी हरगोविंद समेत नौ लोग जुआ खेलते पकड़े गए। इसमें तीन आरोपी भाग गए। आरोपियों के पास से मालफड़ के रूप में 2800 रुपये बरामद हुए। मदनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।