फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   24 crore six lakh rc will be released in six bank

सोलह बैंकों पर कटेगी 24 करोड़ छह लाख की आरसी

Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
24 crore six lakh rc will be released in six bank
सोलह बैंकों पर कटेगी 24 करोड़ छह लाख की आरसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब तक बैंक का बकाया न मिलने पर आरसी जारी की जाती थी, लेकिन अब किसानों को फसल बीमा का लाभ न मिलने पर मंडलायुक्त ने संबंधित बैंकों के खिलाफ 24 करोड़ छह लाख की आरसी जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे बैंक प्रबंधन में खलबली मच गई है। कृषि विभाग ने भी मंडलायुक्त के निर्देश के अनुपालन में तैयारी शुरू कर दी है।
वर्ष 2019 में अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी। उस समय 1,51,547 किसानों ने फसल का बीमा कराया था। इसमें 1,726 किसानों ने स्वयं खरीफ की फसल का बीमा कंपनी से कराया था और जिले की विभिन्न बैंकों ने ऋणी 1,49,821 किसानों के खाते से प्रीमियम राशि काट ली थी। बैंक ने किसानों के खाते से बीमा की प्रीमियम राशि तो काट ली पर किसानों का डाटा बीमा कंपनी के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया था। इससे 7551 किसानों के 7968 आवेदनों पर नष्ट हुई फसल का बीमा क्लेम नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इसी के तहत अब क्लेम से वंचित किसानों के 7968 आवेदनों पर बीमा दिलाने के लिए बैंकों पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। प्रशासन ने क्लेम से वंचित किसानों को क्लेम दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर मंडलायुक्त ने जनपद के 16 बैंकों पर 240622158 राशि की आरसी काटने के निर्देश दिए हैं। इस कारण से अब बैंकों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर लीड बैंक प्रबंधक ने बैंकों से ब्योरा मांगा है। वहीं कृषि विभाग ने भी मंडलायुक्त के निर्देश के अनुपालन में तैयारी शुरू कर दी है। अब बीमा क्लेम से वंचित किसानों को बीमा क्लेम मिलने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पूर्व में किया जा चुका रिकवरी के लिए पत्राचार
जनपद में वर्ष 2019 में नष्ट खरीफ फसल का बैंकों की गलती से बीमा क्लेम न मिलने के मामले में प्रशासन ने बैंकों के उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया। जिसके बाद बीते तीन माह पूर्व बैंकों के अधिकारियों को क्लेम राशि की रिकवरी बैंकों से कराए जाने के लिए पत्राचार किया गया था। हालांकि अब तक रिकवरी नहीं हो पाई थी।
आधार कार्ड न मिलने का दिया था हवाला
वर्ष 2019 में ऋणी किसानों के खाते से बैंकों ने खरीफ फसल के बीमा क्लेम के लिए प्रीमियम राशि काट ली, लेकिन डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। पोर्टल पर डाटा अपलोड की तिथि समाप्त होने पर बैंकों ने किसानों के आधार कार्ड न होने का हवाला दे दिया जबकि बैंकों ने प्रीमियम राशि काटते समय आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों तक की याद नहीं आई थी।

-----
यह है बैंक व किसानों की स्थिति
बैंक का नाम आवेदन बीमा क्लेम राशि
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक 2302 66004545
पंजाब नेशनल बैंक 1651 49938059
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1617 61182534
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1240 42074987
इलाहाबाद बैंक 1100 19506749
विजया बैंक 15 668167
जिला सहकारी बैंक 12 404964
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 12 309243
कार्पोरेशन बैंक 06 88813
बैंक ऑफ इंडिया 05 83388
बैंक ऑफ बड़ौदा 02 19483
सिंडीकेट बैंक 02 131176
कैनरा बैंक 01 32046
आईडीबीआई बैंक 01 11338
पंजाब एंड सिंध बैंक 01 149018
एक्सिस बैंक 01 17638
कुल 16 बैंक 7968 240622158
-----------
वर्ष 2019 में अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसल के बीमा क्लेम के मामले की जानकारी नहीं है। विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई पत्र नहीं आने की जानकारी दी गई। जनपद में आज ही आकर पदभार ग्रहण किया है।
गौरव कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed