{"_id":"5da4d53d8ebc3e93b147d3cd","slug":"2200-liter-wine-found-4-arrested-lalitpur-news-jhs15033334","type":"story","status":"publish","title_hn":"2200 लीटर अवैध शराब मिली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2200 लीटर अवैध शराब मिली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
2200 liter wine found, 4 arrested.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2200 लीटर अवैध शराब मिली, चार गिरफ्तार
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के गढ़ चीरा में सोमवार को पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों ने छापामार कर 2200 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि तीस हजार किलोग्राम लहन कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को सीओ सिटी राजा सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध शराब के गढ़ कबूतरा डेरा चीरा में दबिश दी गई। पुलिस प्रशासन की गाड़ियों के पहुंचने और सायरन की आवाज सुनकर कबूतरा डेरा चीरा में भगदड़ मच गई और अवैध शराब की भट्टियां छोड़कर भाग खड़े हुए। यहां पहुंचने पर पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया। प्लास्टिक की टंकियों में भारी मात्रा में शराब बनाकर रखी गई थी जिस पर पुलिस व आबकारी विभाग ने यहां से करीब 2200 लीटर अवैध शराब को जब्त कर लिया। करीब 30 हजार किलोग्राम लहन नष्ट की गई। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस मौके पर आबकारी उपनिरीक्षक अमित कुमार कुशवाहा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन झांसी नकुल भाई विमल, महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।